LIVE HINDUSTAN
Trending नवरात्रि: 9 देवियों को प्रिय है ये 9 भोग
नवरात्रि के 9 दिन नौ देवियों को अलग-अलग भोग लगाया जाता है। चलिए जानते हैं किस देवी को कौन सा भोग लगाएं।
भोग
पहले दिन मां दुर्गा के पहले रूप शैलपुत्री रूप की पूजा की जाती है। इन्हें गाय के घी से बना हुआ हलवा, रबड़ी या मावे के लड्डू का भोग लगता है।
मां शैलपुत्री
दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। उनका प्रिय भोग शक्कर और पंचामृत माना जाता है।
ब्रह्मचारिणी
तीसरे दिन मां के चंद्रघंटा स्वरूप की उपासना की जाती है। दूध मां को बहुत प्रिय है, इसलिए इसका भोग लगाने से मां बहुत प्रसन्न होती हैं।
मां चंद्रघंटा
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की उपासना होती है। मां को मालपुए बहुत पसंद होते हैं।
मां कुष्मांडा
स्कंदमाता की पांचवे दिन पूजा की जाती है। मां को फल पसंद होते है, जिसमें केले का भोग लगाया जाता है।
मां स्कंदमाता
मां कात्यायनी को देवी दुर्गा का छठा रूप माना जाता है। मां को भोग लगाने के लिए मीठे पान, लौकी या शहद का उपयोग किया जाता है।
मां कात्यायनी
मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली हैं। मां कालरात्रि को गुड़ बहुत प्रिय है। गुड़ से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए।
मां कालरात्रि
8वें दिन महागौरी मां को नारियल का गोला चढ़ाएं। मां सिद्धदात्री को चना मसाला या फिर हलवा पूड़ी और खीर का भोग लगाना चाहिए।
महागौरी
यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
नोट
चांदी की चेन किसे पहननी चाहिए, जानें नियम
Click Here