Bigg Boss 19 Winner 2025: एक्टिंग नहीं, गौरव खन्ना का था ये सपना, ऐसे बनें स्टार
बिग बॉस 19 का ग्रांड फिनाले हो चुका है और इस सीजन के विनर एक्टर गौरव खन्ना बन चुके हैं। उनकी जीत से फैंस काफी खुश हैं।
बिग बॉस 19 के विनर
Instagram: gauravkhanna
गौरव खन्ना उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने मुंबई तक सफर तय किया। फिर अपनी अलग पहचान बनाई।
कानपुर से मुंबई तक
Instagram: gauravkhanna
गौरव ने शुरू से ही पढ़ाई को सीरियस लिया और कानपुर के कॉलेज से एमबीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने नौकरी तलाशना शुरू किया।
पढ़ाई
Instagram: gauravkhanna
गौरव ने कभी भी एक्टर बनने का सपना नहीं देखा था। वह एमबीए करने के बाद बिजनेस करना चाहते थे और फिर विदेश में सेटल होना चाहते थे।
सपना क्या था
Instagram: gauravkhanna
गौरव ने मुंबई में आईटी कंपनी में बतौर मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी ज्वॉइन कर ली। इस कंपनी में उन्होंने 1 साल काम किया और दोस्त के कहने पर ऑडिशन भी देने शुरू किए।
कैसे बनें स्टार
Instagram: gauravkhanna
विज्ञापन से शुरू
गौरव ने एक्टिंग करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की। साल 2006 में उन्हें भाभी नाम का पहला सीरियल मिला। इसके लिए उन्होंने नौकरी छोड़ी और एक्टिंग शुरू कर दी।
Instagram: gauravkhanna
पहचान कब मिली
साल 2008 में गुलाल नाम के सीरियल से गौरव खन्ना को पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई हिट सीरियल में काम किया।
Instagram: gauravkhanna
अनुपमा से सुपरहिट
गौरव खन्ना ने सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया का रोल निभाया। इस कैरेक्टर के बाद उन्हें अलग पहचान मिली। वह डैशिंग, चार्मिंग, हैंडसम हीरो की लिस्ट में आ गए।
Instagram: gauravkhanna
शादी
साल 2016 को कानपुर में गौरव ने एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से शादी की। वह एक्टर से 9 साल छोटी हैं और अब तक कपल को कोई बच्चा नहीं है।
Instagram: gauravkhanna
नेट वर्थ
एक्टर गौरव खन्ना ने इसी साल सेलिब्रिटी मास्टर शेफ का खिताब भी जीता था। उनकी नेट वर्थ 8 से 15 करोड़ की बीच है। वह करोड़ों के मालिक हैं।
Instagram: gauravkhanna
कौन हैं 'धुरंधर' फेम गीतिका गंजू धर, उनकी सुंदर तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर