By Dheeraj Pal
PUBLISHED January 07, 2026

LIVE HINDUSTAN
Faith

हनुमान जी को इलायची चढ़ाने से लाभ, उपाय भी जानिए

हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है। इन्हें प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं।

उपाय

अक्सर लोग हनुमान जी को बूंदी, लड्डू या सिंदूर अर्पित करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटी सी इलायची भी उन्हें अर्पित की जाती है। 

छोटी इलायची

मान्यता है कि बजरंगबली को इलायची चढ़ाने से कुंडली के ग्रहों को शांत किया जाता है। साथ ही इस उपाय से बिगड़े हुए काम बनते हैं।

उपाय

मान्यता है कि हनुमान जी को सुगंधित वस्तुएं अत्यंत प्रिय हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इलायची का संबंध बुध और शुक्र ग्रह से माना जाता है।

ग्रह से संबंध

मंगलवार के दिन हनुमान जी को इलायची चढ़ाने से न केवल मंगल दोष का प्रभाव कम होता है बल्कि व्यक्ति की बुद्धि और ऐश्वर्य में भी वृद्धि होती है।

मंगल दोष खत्म

मानसिक परेशानी

यह उपाय उन लोगों के लिए रामबाण माना जाता है जो लंबे समय से किसी मानसिक या आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं।

कैसे करें अर्पित

एक साबुत हरी इलायची लें। इसे ताजे पान के पत्ते पर रखें। पान के पत्ते में चूना या तंबाकू न हो केवल लौंग, इलायची और गुलकंद जैसी शुद्ध चीजें हों। 

विधि

इस बीड़े को हनुमान जी के चरणों में अर्पित करें। अगर आप मंदिर नहीं जा सकते, तो घर के पूजा स्थल पर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने एक दीपक जलाकर इलायची अर्पित करें।

दरिद्रता का नाश

मान्यता है कि इस उपाय से धन के आगमन के नए रास्ते खुलते हैं और दरिद्रता का नाश होता है।

यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

नोट

हनुमान जी के पास इन 5 तेल का दीपक जलाना होता है बेहद शुभ

Click Here