वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का खास महत्व बताया गया है। बता दें कि कुछ पेड़-पौधों को घर पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
पेड़-पौधे
धर्म शास्त्रों में अशोक के पेड़ का खास महत्व बताया गया है। मान्यता है कि अशोक का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
अशोक का पेड़
आज हम आपको अशोक के पेड़ से जुड़े कुछ कारगर वास्तु उपाय बताएंगे।
अशोक के पेड़ से जुड़े उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर पर अशोक का पेड़ लगाने से वास्तु दोष के कारण फैली नकारात्मकता दूर होती है।
वास्तु दोष दूर करे
मान्यताओं के अनुसार, पूजा के दौरान भगवान के सामने अशोक के सात पत्ते रखें। सूखने के बाद पुराने पत्ते हटा कर नए पत्ते रखें। वैवाहिक जीवन में तनाव खत्म होगा, प्रेम बढ़ेगा।
वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा-पाठ में देवी-देवताओं को अशोक के पत्ते चढ़ाएं। भगवान का आशीर्वाद मिलेगा, मनोकामना पूरी होगी।
मनोकामना पूर्ति
पति-पत्नी साथ में अशोक के पेड़ को नियमित जल चढ़ाएं। घर में क्लेश खत्म होगा।
क्लेश दूर करे
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह में हो रही रुकावट को दूर करने के लिए नहाने के पानी में अशोक के पत्ते डाल कर स्नान करें। फिर पत्तों को पीपल के पेड़ के नीचे डाल दें।
विवाह की रुकावट दूर करे
यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।
नोट
पितृदोष से छुटकारा के लिए वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय