By Deepali Srivastava
PUBLISHED March 23, 2025

LIVE HINDUSTAN
Health

व्रत में सिंघाड़े का आटा खाने के फायदे

सिंघाड़ा, जिसे वॉटर चेस्टनट भी कहा जाता है। सिंघाड़ा फल है, जिसे ऐसे भी खाते हैं, सब्जी भी बनती है और इसका आटा भी खाया जाता है।

सिंघाड़ा

व्रत में ज्यादातर लोग सिंघाड़े का आटा खाते हैं। इस आटे में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीज, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी 6 जैसे कई तत्व होते हैं।

सिंघाड़े का आटा

आज हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत में सिंघाड़े का आटा खाने के क्या फायदे हैं।

कई हैं फायदे

व्रत में आप सिंघाड़े के आटे की कितनी भी पूरियां खा लें, इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। ये वजन कम करने में मदद करता है।

वेट लॉस

सिंघाड़े के आटे से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसमें पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर

व्रत में सिंघाड़े का आटा खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व शरीर को ऊर्जा देते हैं।

एनर्जी

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी होगी तो कमजोरी लगेगी। ऐसे में सिंघाड़े का आटा हड्डियों को मजबूत करेगा और कमजोरी दूर करेगा।

कैल्शियम की कमी

व्रत में सिंघाड़े का आटा खाने से पेट संबंधी समस्या नहीं होती और ये हजम भी हो जाता है। ये पेट के लिए अच्छा माना जाता है।

पेट के लिए

व्रत में तो इसे खाते ही है ऐसे भी खा सकते हैं। इससे बाल और त्वचा को फायदा होगा। ये स्किन पर ग्लो और बालों को घना बनाने में मदद करता है।

स्किन एंड हेयर

यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

नोट

पानी में चुटकीभर नमक मिलाकर पीने के 9 फायदे

Click Here