By Deepali Srivastava
PUBLISHED March 17, 2025

LIVE HINDUSTAN
Travel

हरियाणा में घूमने की 8 खास जगहें

दिल्ली के पास बसा हरियाणा राज्य अपनी संस्कृति, सभ्यता के लिए आज भी जाना जाता है। यहां की जमीन ने भारत को कई पहलवान और खिलाड़ी दिए हैं।

हरियाणा

हरियाणा में घूमने और देखने लायक भी काफी कुछ है। यहां पर आप फैमिली या पार्टनर संग जाकर कुछ जगहों का मजा ले सकते हैं।

घूमने की जगहें

हरियाणा के हिसार में बना है गुजरी महल। इसे फिरोजशाह तुगलक ने बनवाया था लेकिन अब ये टूरिस्ट प्लेस बन चुका है।

गुजरी महल

Instagram: haryanatravel

हरियाणा के करनाल में झील काफी फेमस है। यहां पर दूर से लोग घूमने आते हैं। कहते हैं महाभारत के समय कर्ण ने इसे बनाया था।

करनाल झील

Instagram: haryanatravel

पलवल जिले में मटिया किला भी काफी मशहूर है। इस महल को अफगान कला का नमूना माना जाता है। इसे देखने जा सकते हैं।

मटिया किला

हरियाणा के पंचकूल से कुछ दूर पर मोरनी हिल्स स्थित है। मोरनी हिल्स पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। ये एक हिल स्टेशन है।

मोरनी हिल्स

Instagram: haryanatravel

रोहतक जिले में महम की बावड़ी बनी हुई है, जहां आप घूमने जा सकते हैं। ये काफी बड़ी और गहरी बावड़ी है। नीचे जाने के लिए 108 सीढ़ियां हैं।

महम की बावड़ी 

Instagram: haryanatravel

हरियाणा के जिंद जिले में रानी तालाब भी बना है। ये तालाब अमृतसर के गोल्डन टेंपल जैसा बना है। तालाब के बीच एक मंदिर भी बना है।

रानी तालाब

Instagram: haryanatravel

हिसार में अग्रोह धाम बना है। ये मंदिर अग्रसेन महाराजा और देवी महालक्ष्मी को समर्पित बनाया गया है। लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं।

अग्रोह धाम

Instagram: haryanatravel

हरियाणा के नारनैल जिले में जल महल बना हुआ है। इसका निर्माण शाह कुली खान ने करवाया था। पानीपत के दूसरे युद्ध के बाद इसे बनाया गया था।

जल महल

Instagram: haryanatravel

स्काइडाइविंग के लिए फेमस हैं ये 7 जगहें

Click Here