LIVE HINDUSTAN
Food तड़का लगाते समय इन 7 बातों का रखें ख्याल
लगभाग हर भारतीय घर में दाल में जीरे का और सब्जी में राई का छौंका लगाया जाता है। बिना तड़के के स्वाद अधूरा सा लगता है।
दाल-सब्जी में झमाझम तड़का
हर घर में छौंक लगाने का अलग तरीका होता है। कोई जीरे से छौंका लगाता है तो कोई प्याज से। लेकिन बिना तड़के के दाल-सब्जी नहीं बनती।
छौंकने का अलग स्टाइल
Pexels: Taryn सब्जी-दाल में छौंका तो सभी लोग लगाते हैं लेकिन कुछ गलतियां कर जाते हैं, जिससे सही स्वाद नहीं आ पाता। तो चलिए हम आपको सही तरीका बताते हैं।
तड़का लगाने का सही तरीका
सब्जी में अक्सर लोग आखिर में छौंका लगाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। सब्जी पकने से पहले ही छौंका लगाने से इसमें अच्छा स्वाद आता है।
सब्जी में छौंका
सांभर दाल बना रही हैं तो तड़का आखिर में लगाएं। इससे अच्छा स्वाद आता है। दाल बनने के बाद अलग पैन में राई, जीरे, अजवाइन का तड़का लगाकर मिलाएं।
सांभर दाल में कैसे लगाएं तड़का
छौंका लगाने के लिए तेल की मात्रा का खास ध्यान रखें। सिर्फ 1-2 टेबल स्पून तेल ही दाल-सब्जी में तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल करें।
तेल कितना करें इस्तेमाल
छौंक लगाने के लिए तेल हमेशा मीडियम आंच पर गरम करें। ज्यादा तेल गरम होगा तो तड़का जल जायेगा।
कितना गर्म करें तेल
अगर तड़का लगाते समय वो जल गया तो उसे सब्जी या दाल में बिल्कुल न मिलाएं। ऐसा करने से आपकी दाल, सब्जी का स्वाद खराब हो जायेगा।
जल गया तड़का
कुछ लोग तड़का लगाने के लिए रिफाइंड यूज करते हैं। हमेशा छौंका घी या सरसों के तेल में लगाएं, इससे स्वाद दोगुना हो जाता है।
रिफाइंड यूज न करें
सब्जी में तड़का लगा रही है तो उसका स्वाद दोगुना करने के लिए आप कसूरी मेथी या करी पत्ता का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सब्जी का तड़का ऐसे लगाएं
livehindustan.com/web-stories/food/
इस तरह की और वेब स्टोरीज के लिए क्लिक करें
livehindustan.com/web-stories/