बॉडी में न्यूट्रीशन की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण
शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है। ऐसा आहार जो कि प्रोटीन, विटामिन, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट, आयरन जैसे अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हो।
पौष्टिक आहार
अगर आहार में एक भी पोषक तत्व की कमी रह जाती है, तो स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
पोषक तत्वों की कमी
पोषक तत्वों की कमी हो जाने पर शरीर कुछ चेतावनी भरे संकेत देते हैं।
चेतावनी भरे संकेत
शरीर में सोडियम संवेदनाओं को बढ़ाता है। इसकी कमी हो जाने पर सूंघने की क्षमता कम हो जाती है और मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं।
सोडियम की कमी
शरीर में खून की सही मात्रा बनाए रखने के लिए आयरन बहुत जरूरी है। आयरन की कमी हो जाने पर चेहरे और नाखून का रंग पीला पड़ जाता है और हमेशा थकान महसूस होता है।
आयरन की कमी
आंखों की रोशनी के लिए विटामिन-ए बहुत जरूरी है। शरीर में इसकी कमी होने पर इम्यूनिटी और आंखों की रोशनी दोनों कमजोर हो जाती है।
विटामिन-ए की कमी
गर्भावस्था के समय मां और बच्चे दोनों के लिए यह तत्व बहुत जरूरी है। शरीर में इस तत्व की कमी होने पर मन में तनाव की स्थिति बनी रहती है और बाल भी झड़ते हैं।
फॉलिक एसिड की कमी
शरीर में विटामिन-बी की कमी हो जाने से डायरिया, डिमेंशिया, हेयरफॉल और त्वचा से जुड़ी समस्याएं होती हैं।
विटामिन-बी की कमी
फाइबर की कमी हो जाने से पाचनतंत्र प्रभावित हो जाता है, जिससे गैस, अपच और पेट में जलन की समस्या होने लगती है।
फाइबर की कमी
शरीर में कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है। कैल्शियम की कमी हो जाने से कमजोरी और मांसपेशियों में अकड़न जैसी समस्या होती है।
कैल्शियम की कमी
खराब मौसम और प्रदूषण से बढ़ गया है अस्थमा, तो अपनाएं ये उपाय