By Navaneet Rathaur
PUBLISHED November 27, 2021

LIVE HINDUSTAN
Food

खजूर खाने के साइड-इफेक्ट्स

खजूर

प्रोटीन, विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेट्स और आयरन जैसी खूबियों से भरपूर खजूर का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। खजूर को अगर दूध के साथ मिलाकर खाया जाए, तो यह पाचन को मजबूत बनाता है।

साइड-इफेक्ट्स

खजूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन इसके कई साइड-इफेक्ट्स भी हैं।

पेट की समस्या

खजूर लंबे समय तक खराब ना हो, इसके लिए प्रिजर्वेटिव के तौर पर सल्फाइट का इस्तेमाल किया जाता है। सल्फाइट की वजह से कई लोगों को पेट दर्द, गैस, पेट फूलना और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हाइपरक्लेमिया

खजूर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। इसके ज्यादा सेवन से शरीर में पोटैशियम का स्तर बढ़ जाता है। इस स्थिति को हाइपरक्लेमिया कहा जाता है।

हाइपरक्लेमिया का असर

अल्ट्रा वायलेट ट्रैप मक्खियों को अपनी ओर आकर्षित करता है, जिससे मक्खियां उस पर बैठती हैं और बैठते ही मर जाती हैं।

वजन बढ़ना

खजूर में कैलरी की मात्रा भी अधिक होती है। एक ग्राम खजूर में करीब 2.8 कैलरी होती है, इसलिए इसके ज्यादा सेवन से तेजी से वजन बढ़ता है।

Pexels: Andres Ayrton

डायबिटीज और बीपी

खजूर नेचुरली मीठा होता है और अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए, तो इससे ना सिर्फ डायबिटीज की दिक्कत हो सकती है, बल्कि ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।

अस्थमा

खजूर ऐलर्जी का कारण बनता है, जो अस्थमा को ट्रिगर कर सकती है। इसलिए अस्थमा के रोगियों को खजूर का सेवन करते समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

बच्चों के लिए नुकसानदेह

बच्चों की आंत विकासशील अवस्था में होती है, जिससे खजूर को पचाना मुश्किल हो जाता है और उन्हें पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

इस तरह की और वेब स्टोरीज के लिए क्लिक करें
livehindustan.com/Food