By Navaneet Rathaur
PUBLISHED April 1, 2025

LIVE HINDUSTAN
Trending

भारत के 7 रहस्यमय मंदिर, जिनके बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

हमारे देश भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जो अपने खूबसूरती और चमत्कारों के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय हैं।

भारत में मंदिर

बता दें कि भारत के कुछ मशहूर मंदिरों को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। इन मंदिरों को चमत्कारी और रहस्यमय माना जाता है।

मशहूर मंदिर

आज हम आपको भारत के 7 रहस्यमय मंदिरों के बारे में बताएंगे, जो अपनी परंपराओं और मान्यताओं के कारण काफी लोकप्रिय हैं।

भारत के रहस्यमय मंदिर

वीरभद्र मंदिर का हैंगिंग पिलर पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहता है। यह पिलर मंदिर की छत को तो छूता है, लेकिन जमीन से उठा रहता है।

आंध्र प्रदेश का वीरभद्र मंदिर

प्राचीन मंदिरों में से एक केरल का कोडुंगल्लूर भगवती मंदिर को काफी रहस्यमय माना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में देवी मां के निर्देश पर पूजा-अर्चना या अनुष्ठान किया जाता है।

कोडुंगल्लूर भगवती मंदिर

भारत के अविश्वसनीय और रहस्यमय मंदिरों में एक स्तम्भेश्वर महादेव मंदिर गुजरात में अरब सागर और कैम्बे की खाड़ी के तट के बीच मौजूद है।

स्तम्भेश्वर महादेव मंदिर

रोजाना हाई टाइड के कारण स्तम्भेश्वर महादेव मंदिर दिन में कुछ समय के लिए पूरी तरह से गायब हो जाता है। पानी हटने के बाद से फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है।

मंदिर हो जाता है गायब

बीकानेर का करणी माता मंदिर किसी रहस्यमय मंदिर से कम नहीं है। इस मंदिर में चूहों का झूठा भोजन बेहद पवित्र माना जाता है और इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

राजस्थान का करणी माता मंदिर

मान्यता है कि उज्जैन के केवल महाकाल ही राजा हैं। मान्यता है कि राजा भोज के काल से ही यहां कोई राजा रात में नहीं रुकता है। राजनीतिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि भी रात में यहां नहीं रुकते हैं।

महाकाल मंदिर

धार्मिक कथाओं के अनुसार, काशी भगवान शिव के त्रिशूल पर विराजमान है। माना जाता है कि इस मंदिर के दर्शन करने से और गंगा नदी में स्नान करने से मोक्ष प्राप्त होता है।

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी

गुवाहाटी में मौजूद कामाख्या देवी मंदिर मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में आता है। मान्यता है कि इस मंदिर में देवी मां पूरे साल में 5 दिनों के लिए रजस्वला भी होती हैं।

गुवाहाटी कामख्या देवी मंदिर

जहरीले सांपों से भरा आइलैंड, जहां इंसानों को जाने की है मनाही

Click Here