By Navaneet Rathaur
PUBLISHED March 31, 2025

LIVE HINDUSTAN
Trending

आकार में छोटे, लेकिन बहुत जहरीले होते हैं ये 7 जीव

ट्रेन भारत में यातायात का सबसे लोकप्रिय साधन है। एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा के लिए रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं।

जीवों की प्रजातियां

आज हम आपको कुछ ऐसे जीव के बारे में बताएंगे, जो आकार में छोटे होने के बावजूद भी काफी जहरीले होते हैं।

जहरीले जीव

अमेजन जंगल में पाए जाने वाले ये मेंढक अपने रंग-बिरंगे शरीर से पहचाने जाते हैं। इस छोटे मेंढक की चमड़ी से निकलने वाला जहर किसी को भी पलभर में खत्म कर सकता है।

पॉयजन फ्रॉग

यह सुंदर दिखने वाला समुद्री घोंघा असल में बेहद जहरीला होता है। यह हार्पून जैसी नली से जहर छोड़ता है, जिससे मांसपेशियों में लकवा, तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

कोन शेल

अफ्रीका में पाई जाने वाली यह मक्खी सोने की बीमारी (स्लीपिंग सिकनेस) फैलाती है, जिससे दिमागी समस्याएं और कोमा तक हो सकता है।

त्से-त्से मक्खी

मच्छर को हम आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी घातक बीमारियां फैलाने के लिए जिम्मेदार है।

मच्छर

यह समुद्री मछली किसी साधारण पत्थर जैसी दिखती है, लेकिन इसके शरीर पर मौजूद जहरीले कांटे गंभीर रूप से घायल कर सकते हैं। इसका जहर लकवाग्रस्त कर सकता है।

स्टोनफिश

स्लो लॉरिस दुनिया का एकमात्र जहरीला प्राइमेट यानी बंदर जैसा जीव है। इसकी कोहनी से निकलने वाला जहर इंसान के खून में चला जाए, तो गंभीर एलर्जी और सदमा पैदा कर सकता है।

स्लो लॉरिस

यह मछली समुद्र में पाई जाती है और इसका जहर सायनाइड से भी ज्यादा खतरनाक होता है। अगर गलती से इसे खा लिया जाए, तो यह कुछ ही घंटों में इंसान की जान ले सकती है।

पफर फिश

वास्तु के ये 7 उपाय दूर करेंगे नेगेटिव एनर्जी

Click Here