By Navaneet Rathaur
PUBLISHED April 15, 2025

LIVE HINDUSTAN
Trending

दुनिया के 7 ऐसे देश, जहां दूसरी शादी करने पर है सख्त पाबंदी

दुनिया के कई देशों में दूसरी शादी करना गैरकानूनी है। ये देश एकसाथ एक से अधिक विवाह को रोकने के सख्त कानून बनाए हुए हैं।

दूसरी शादी है गैरकानूनी

आज हम आपको दुनिया के 7 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे, जहां लोग दूसरी शादी नहीं कर सकते हैं।

इन देशों में नहीं कर सकते दूसरी शादी

भारत में हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत दूसरी शादी करना अवैध है, जब तक पहला विवाह समाप्त ना हो।धारा 494 और 495 के तहत अवैध तरीके से दूसरी शादी करने पर 7 साल तक सजा हो सकती है।

भारत

संयुक्त राज्य अमेरिका के कई राज्यों में दूसरी शादी करना गैरकानूनी है। इसके लिए 7 साल तक की जेल या जुर्माना हो सकता है।

USA

यूनाइटेड किंगडम में बिगमी एक्ट, 1861 के तहत दूसरी शादी करना अपराध है। इसके लिए 7 साल तक की जेल हो सकती है।

यूनाइटेड किंगडम

कनाडा में क्रिमिनल कोड की धारा 290 के तहत बिगमी गैरकानूनी है। दूसरी शादी करने पर 7 साल तक की सजा हो सकती है।

कनाडा

ऑस्ट्रेलिया में मैरिज एक्ट, 1961 के तहत दूसरी शादी करना अवैध है। यह कानून सुनिश्चित करता है कि कोई भी व्यक्ति पहली शादी को बिना समाप्त किए दूसरी शादी ना करे।

ऑस्ट्रेलिया

फ्रांस में सिविल कोड के तहत बिगमी गैरकानूनी है। दूसरी शादी करने पर 1 साल की जेल और 45,000 यूरो तक का जुर्माना हो सकता है।

फ्रांस

जर्मनी में सिविल कोड की धारा 1306 के तहत बिगमी अवैध है। इस देश में दूसरी शादी करने पर 3 साल तक की जेल हो सकती है।

जर्मनी

पहली शादी के खत्म हुए बिना दूसरी शादी करने पर दुनिया के कई देशों में सख्त कानून बनाए गए हैं। ऐसे कानून सामाजिक स्थिरता, समानता, और व्यक्तिगत अधिकारों की रक्षा करते हैं।

दूसरी शादी पर सख्ती

दुनिया के 7 ऐसे देश, जहां सप्ताह में केवल 4 दिन काम करते हैं लोग

Click Here