दुनिया के 7 ऐसे देश, जहां सप्ताह में केवल 4 दिन काम करते हैं लोग
भारत में कई जगहों पर 6 दिनों का वर्किंग होता है, लेकिन कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां 1 के बजाय 2 दिन का सप्ताहिक अवकाश दिया जाता है।
वर्किंग वीक
सप्ताह में 4 दिन काम
अगर हम आपसे यह कहें कि दुनियाभर में कई ऐसे भी देश हैं, जहां लोग सप्ताह में सिर्फ 4 दिन काम करते हैं, तो आपको थोड़ा अजीब जरूर लगेगा।
सप्ताह में 4 दिन काम करने के मॉडल से भी प्रोडक्टविटी पर कोई असर नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं 7 ऐसे देशों के बारे में जहां 4 डे वर्किंग लागू है।
4 डे वर्किंग
आइसलैंड में सप्ताह में 4 दिन काम करने का मॉडल लागू है। गौर करने वाली बात सप्ताह में 3 दिन की छुट्टी के लिए 4 दिनों में लोग 35 से 40 घंटे तक काम करते हैं।
आइसलैंड
साल 2022 में बेल्जियम यूरोपियन यूनियन का पहला देश बना, जिसने 4 दिवसीय वर्किंग वीक को अपनाया।
बेल्जियम
दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा नीदरलैंड में सबसे कम वर्किंग आवर हैं। यहां लोग हफ्ते में सिर्फ 29 घंटे काम करते हैं। इसके बावजूद भी लोग हर हफ्ते केवल 4 दिन काम करते हैं।
नीदरलैंड
जापान का वर्किंग कल्चर हमेशा चर्चा का विषय रहता है। लोगों को काम कम करने के लिए जापान में कई जगहों पर 4 दिन का वर्किंग मॉडल लागू किया गया है।
जापान
OECD की एक रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क में प्रति सप्ताह वर्किंग आवर 33 घंटे हैं और वर्किंग वीक भी 4 दिनों का है।
डेनमार्क
2022 में ब्रिटेन ने 4-दिवसीय वर्किंग वीक को ट्रायल के तौर पर अपनाया। इसके बाद कई कंपनियों ने 4 दिवसीय वर्किंग वीक अपनाने का ऐलान किया है।
ब्रिटेन
साल 2022 से ही संयुक्त अरब अमीरात अपने सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में 4.5 दिन काम के बाद शुक्रवार दोपहर से रविवार तक छुट्टी देता है।
संयुक्त अरब अमीरात
12वीं पास साइंस स्टूडेंट के 10 बेस्ट शॉर्ट टर्म कोर्स