By Deepali Srivastava
PUBLISHED April 05, 2025

LIVE HINDUSTAN
Health

एसिडिटी से मिलेगा छुटकारा, खाएं ये चीजें

आजकल एसिडिटी की समस्या आम हो चुकी है। लोगों का गलत खान-पान, मसालेदार खाना, तला भुना, जंक फूड खाना ही इसकी मुख्य वजह है।

एसिडिटी

एसिडिटी में सीने, गले या पेट में तेज जलन पड़ने लगती है। कई बार ये इतनी बढ़ जाती है कि फौरन डॉक्टर को दिखाना पड़ता है।

क्या है लक्षण

pexel: pavel

अगर आपको भी एसिडिटी की समस्या रहती है, तो कुछ चीजों को अपनी डायट में जरूर शामिल करें। इससे आपको आराम मिलेगा।

कुछ चीजें खाएं

दूध में भारी मात्रा में कैल्शियम होता है, जो पेट को ठंडक पहुंचाता है। एसिडिटी की समस्या होने पर ठंडा दूध पी लें।

ठंडा दूध

केले की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसे खाने से एसिडिटी में भी आराम मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट में बन रहे एसिड को बैलेंस करता है।

केला

पुदीना ठंडा होता है और एसिडिटी में फौरन आराम दिलाने में मदद करता है। पुदीने की पत्तियों को चबाकर या इसका जूस पी सकते हैं।

पुदीना

लौंग किचन में इस्तेमाल होने वाला ऐसा मसाला है तो पेट की जलन और बढ़े हुए एसिड को बैलेंस करता है। इसे चूसकर खाएं।

लौंग

सौंफ में एंटी-अल्सर गुण होते हैं, जो पेट को ठंडक पहुंचाता है और एसिडिटी में राहत दिलाता है। खाने के बाद सौंफ खा सकते हैं।

सौंफ

हरी इलायची भी एसिडिटी में राहत दिलाने में मदद करेगी। इसमें खाने को पचाने और पेट को स्वस्थ रखने की क्षमता होती है। खाने के बाद खा लें।

इलायची

ये जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। ज्यादा तकलीफ होने पर आप डॉक्टर से सलाह लें।

नोट

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए नेचुरल तरीके

Click Here