घुंघराले बालों को देखभाल की ज्यादा जरूरत पड़ती है। अगर सही केयर न की जाये तो ये रूखे, बेजान और झड़ने लगते हैं।
कर्ली हेयर
बालों को प्रोटीन की ज्यादा जरूरत पड़ती है। प्रोटीन युक्त चीजें खाने और बालों में लगाने से बालों की अच्छी ग्रोथ होती है।
प्रोटीन युक्त
बालों के लिए कई तरह के हेयर मास्क आते हैं, जिनसे बाल सॉफ्ट, शाइनी और लंबे हो जाते हैं।
हेयर मास्क
घुंघराले बालों के लिए प्रोटीन युक्त कुछ हेयर मास्क को आप लगा सकती हैं। इन्हें बनाना और लगाना काफी आसान है। चलिए बताते हैं।
5 होममेड मास्क
दही और शहद दोनों ही प्रोटीन युक्त होते हैं। दही में शहद मिक्स करें और बालों में 20 मिनट तक लगाकर रखें। फिर पानी से धो लें।
दही-शहद मास्क
एवोकाडो थोड़ा महंगा मिलता है लेकिन इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। एवोकाडो में नारियल तेल, शहद मिक्स करें और 40 मिनट तक लगाएं। फिर हेयर वॉश करें।
एवोकाडो मास्क
केले को मैश करें और इसमें दही, शहद मिक्स कर लें। इस मास्क को 30 मिनट तक लगाकर रखें। केले में काफी प्रोटीन होता है।
बनाना-दही मास्क
Pexel: ron
अंडा बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अंडे में प्रोटीन खूब पाया जाता है। अंडे में बादाम तेल, शहद मिक्स करें और बालों में लगाएं। 20 मिनट बाद बाल धो लें।
अंडा हेयर मास्क
दही में नारियल तेल मिक्स करें। इस पेस्ट को बालों में 45 मिनट तक लगाकर रखें। फिर बालों को पानी से धो लें। इससे सॉफ्टनेस आएगी।
नारियल तेल-दही मास्क
इन चीजों को बालों में हफ्ते में दो बार इन्हें लगा सकते हैं। लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।