
मॉनसून होता जा रहा उग्र; दो दिन जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और अन्य क्षेत्रों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 18 और 23-24 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है।
भारत में मॉनसून की गतिविधियां इन दिनों तेज हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव मजबूत हो रहा है। यह अगले 12 घंटों में डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है। 19 अगस्त की सुबह तक ओडिशा, आंध्र प्रदेश तटों को पार कर सकता है। इसके चलते देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में 18 और 19 अगस्त को अति भारी बारिश की चेतावनी है। इन राज्यों में 22 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 18 और 19 अगस्त को अति भारी बारिश की आशंका है। केरल और माहे में 18 से 20 अगस्त तक भारी बारिश होगी। दक्षिण ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त को अति भारी बारिश का अनुमान है।
सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और अन्य क्षेत्रों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 18 और 23-24 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश होगी। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले पांच से सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रहेगी।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेखक के बारे में
Niteesh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




