Hindi Newsमौसम न्यूज़Weather updates aaj ka mausam cold snowfall imd latest report delhi ncr kashmir rainfall
सावधान! घने कोहरे, शीतलहर के बीच और बिगड़ेगा मौसम, आज से बारिश के आसार

सावधान! घने कोहरे, शीतलहर के बीच और बिगड़ेगा मौसम, आज से बारिश के आसार

संक्षेप:

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह/रात के समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 18 जनवरी तक और उत्तर प्रदेश में 19 जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा रहेगा। 22 जनवरी तक इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा बना रहेगा।

Jan 18, 2026 07:13 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कड़ाके की ठंड में बारिश पड़ने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ 19 और 21 जनवरी की रात से क्रमशः प्रभाव डालने वाले हैं। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और दक्षिण पाकिस्तान के निकट चक्रवाती परिसंचरण भी निचले स्तर पर बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 18 से 22 जनवरी तक छिटपुट बारिश हो सकती है। 23 जनवरी को तेज वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी होने वाली है। उत्तराखंड में 18 जनवरी को हल्की छिटपुट वर्षा/बर्फबारी और 21 से 23 जनवरी तक तेज वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 22-23 जनवरी को हल्की से मध्यम बरसात होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 23 जनवरी को ऐसी स्थिति बनी रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:दिल्ली पर आज फिर घने कोहरे का अटैक; बारिश को लेकर नया अपडेट, 26 को कैसा मौसम?

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले दो दिनों में लगभग 2°C तापमान में वृद्धि होगी। इसके अगले दो दिनों में 3-5°C की बढ़ोतरी संभावित है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटे कोई बदलाव नहीं, उसके बाद चार दिनों में 2-3°C वृद्धि और फिर स्थिर रहेगा। देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। सुबह/रात के समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 18 जनवरी तक और उत्तर प्रदेश में 19 जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा रहेगा। 22 जनवरी तक इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा बना रहेगा। इसके अलावा जम्मू, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम-मेघालय आदि में भी 18 से 23 जनवरी तक घना कोहरा संभावित है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीतलहरी की स्थिति रहेगी। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में आज शीतलहर पड़ेगी।

कश्मीर में भी पड़ने वाली है बारिश

कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में विशेष रूप से घाटी के ऊपरी इलाकों में बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है। आने वाले पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर को प्रभावित करेंगे, जिसके कारण अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। रविवार को ऊंचाई वाले कुछ चुनिंदा इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि 19 और 20 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। 21 जनवरी को ऊंचाई वाले कुछ छिटपुट इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जिसके बाद 25 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही चेनाब घाटी, पीर-पंजाल श्रेणी और दक्षिण कश्मीर के कुछ जिलों में 23 से 24 जनवरी के बीच भारी बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।