Weather Update: UP समेत इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में गिरेगी बर्फ
Weather Update, IMD Rainfall Alert: 29-31 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ जगहों से लेकर बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

IMD Rain Alert, Weather Update 29 March: उत्तर पश्चिम भारत में अभी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसमें आज और कल (30 मार्च) को सबसे ज्यादा बारिश होगी। कश्मीर घाटी में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा, 29-30 मार्च को उत्तर पश्चिमी भारत में और 30-31 मार्च के दौरान मध्य भारत के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस हफ्ते के दौरान उत्तर पूर्वी और उससे सटे पूर्वी भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 30 मार्च से एक अप्रैल के बीच उत्तर पूर्वी भारत में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इस हफ्ते के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।
अधिकतम तापमानकी सीमा में रहा। महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिणी केरल के कुछ स्थानों पर और राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, केरल के शेष स्थानों की सीमा में रहा। साथ ही दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिणी पश्चिमी बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कई स्थानों पर भी इसी सीमा में रहा। सबसे अधिकतम तापमान 41.2 अकोला में दर्ज किया गया।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 29-30 मार्च और फिर दो और तीन अप्रैल को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तन, मुजफ्फराबाद में, 29-30 मार्च और फिर तीन मार्च और चार अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में, 29-31 मार्च को उत्तराखंड में, काफी बड़े इलाके से लेकर बड़े इलाके तक हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।
29-31 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुछ जगहों से लेकर बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 29-31 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के कुछ जगहों से लेकर बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होगी। 30 मार्च को कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 29 मार्च को जम्मू कश्मीर, पश्चिमी राजस्थान, 29 व 30 मार्च को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, 30 मार्च को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


