चक्रवात अर्नब गया, लेकिन आ रही नई मुसीबत? भारी बारिश की चेतावनी; यूपी-बिहार तक अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Weather Today: दिल्ली में 31 अक्टूबर को बारिश की संभावना नहीं है। नोएडा-गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम? बंगाल की खाड़ी में नया डिप्रेशन बनने से आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश का अलर्ट। जानें देशभर के मौसम का हाल।

मौसम फिर लेगा करवट! बंगाल की खाड़ी में बन रहा डिप्रेशन, 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; दिल्ली में राहत
मौसम फिर लेगा करवट: बंगाल की खाड़ी में बन रहा डिप्रेशन, 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; दिल्ली में राहत (ANI Photo)

Aaj ka Mausam, October 31: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हालिया बारिश के बाद दिल्ली-NCR में तापमान में गिरावट आई है। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 31 अक्टूबर को कई राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं?

राजधानी दिल्ली में शनिवार को बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली में अक्टूबर के चार साल के दौरान सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, 1951 के बाद यह अक्टूबर का छठा सबसे अधिक बारिश वाला दिन रहा। लगातार बारिश के कारण गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान गिरकर 20.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। यह 75 वर्षों में अक्टूबर का सबसे कम अधिकतम तापमान था। बारिश के बाद दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 60 रहा, जो 10 अक्टूबर 2022 के बाद अक्टूबर में सबसे कम स्तर था।

नोएडा और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में भी शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने का अनुमान है। हालांकि, दोनों शहरों के मौसम में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

नोएडा: आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान 17 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रविवार को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।

गुरुग्राम: यहां भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

गाजियाबाद: यहां दिनभर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है। दोपहर में अपेक्षाकृत गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि शाम को तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया मौसमी सिस्टम

चक्रवात अर्नब भले ही चला गया हो लेकिन मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक नए मौसमी सिस्टम के विकसित होने की चेतावनी दी है। दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को और मजबूत हो रहा है।

IMD के मुताबिक, 31 अक्टूबर के आसपास इसके दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आसपास के इलाकों में डिप्रेशन में बदलने की प्रबल संभावना है। इसके बाद यह सिस्टम अगले दो दिनों में पहले पश्चिम और फिर उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तट की तरफ जा सकता है।

जानकारी के अनुसार खाड़ी के ऊपर लगातार चौथे निम्न दवाब क्षेत्र के बनने के तुरंत बाद, इसके चक्रवात में बदलने की उम्मीद थी और इसके एक-दो नवंबर तक चेन्नई के पास उत्तरी तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर यह तंत्र चक्रवात में बदल जाता तो इसके चेन्नई के पास उत्तरी तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है। जबकि अर्नब तमिलनाडु से टकराए बिना आंध्र प्रदेश तट की ओर चला गया था। फिलहाल चक्रवात अर्नब के बाद बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। फिलहाल यह उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है।

आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया है। कुछ राज्यों में भारी बारिश की भी आशंका है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

  • अरुणाचल प्रदेश: कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
  • तटीय आंध्र प्रदेश: अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
  • केरल: कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल: बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक: गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। इन राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

तटीय कर्नाटक और छत्तीसगढ़: कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने का अनुमान है। पिछले दिन की तुलना में बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है। हालांकि, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

बिहार में भी कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। चक्रवात अर्नब के असर से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने और शाम तक आसमान साफ होने की संभावना है।

राजस्थान और तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में शनिवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम सुहावना और आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा।

वहीं, तमिलनाडु में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और गर्म रहने का अनुमान है। कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़चक्रवात अर्नब गया, लेकिन आ रही नई मुसीबत? भारी बारिश की चेतावनी; IMD का अलर्ट