दिवाली का मजा किरकिरा करेगी बारिश; इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मंगलवार को बारिश-हिमपात होने के आसार हैं। प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन के दौरान 1 से 28 अक्टूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश हुई है।

दिवाली का मजा किरकिरा करेगी बारिश; इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट

देश भर में दिवाली त्योहार सेलिब्रेट करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में पटाखों, मिठाइयों और दूसरे सामानों के स्टॉल्स ने रौनक बढ़ा दी है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान ने चिंता खड़ी कर दी है। इसमें कहा गया है कि दिवाली के आसपास कई राज्यों में बारिश होने वाली है। आईएमडी ने 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच तटीय क्षेत्रों के लिए बरसात की चेतावनी जारी की है। ऐसे में यहां पर दीपावली का मजा किरकिरा हो सकता है। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में मौसम साफ रहेगा। ये लोग मौसम की बिना किसी बेईमानी के त्योहार का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं।

आईएमडी के मुताबिक, 29 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक के विभिन्न इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा, 30 और 31 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल व सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 29 अक्टूबर को ओडिशा में हल्की बारिश का अनुमान है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी हल्की से मध्यम बरसात की संभावना है। बिजली और गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

हिमाचल के कुछ भागों में बारिश-हिमपात के आसार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मंगलवार को बारिश-हिमपात होने के आसार हैं। प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन के दौरान 1 से 28 अक्टूबर तक सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश हुई है। पूरे उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में लगातार शुष्क मौसम बना हुआ है। शिमला सहित अन्य भागों में आज भी मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 29 अक्टूबर को बारिश-हिमपात होने के आसार हैं। इसके बाद 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।

कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में वर्षा और हिमपात

कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान वर्षा और हिमपात के आसार हैं। मंगलवार को सामान्यतः बादल छाए रहने और शाम के समय कुछ भागों, विशेषकर उत्तरी कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और हल्का हिमपात होने का अनुमान है। स्वतंत्र मौसम पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट के ऊपरी इलाकों, मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सुरम्य सोनमर्ग और श्रीनगर को रणनीतिक लद्दाख राजमार्ग से जोड़ने वाले ज़ोजिला दर्रे पर बर्फबारी का अनुमान है। कश्मीर घाटी के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात के आसार हैं। 30 अक्टूबर की सुबह भी कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में हिमपात होने के आसार हैं। इसके बाद 8 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।