
Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, यूपी समेत इन राज्यों में कल से पड़ेगा बहुत घना कोहरा
Weather Forecast 17 December, Cold Alert: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदूषण के साथ-साथ लोगों पर ठंड की दोहरी मार देखने को मिल रही। यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में कल से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा।
Weather Forecast, Cold Alert 17 December: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 18-22 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ स्थानों पर और 18-21 दिसंबर के दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाने वाला है। साथ ही, 18-22 दिसंबर के दौरान पूर्वोत्तर भारत में और 18-20 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड में घने कोहरे के छाने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, 18 और 19 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में शीतलहर चलने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार, 18-23 दिसंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 20 और 21 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ अलग-अलग जगहों पर बारिश/बर्फबारी हो सकती है। 20 और 21 दिसंबर को पंजाब में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।
जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ स्थानों पर तीन से पांच डिग्री की वृद्धि हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक से दो डिग्री की गिरावट देखी गई। पूर्वी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, पंजाब, लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर ऐसा ही मौसम रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18-20 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश में और 21 दिसंबर को कुछ जगहों पर सुबह के समय घने से अत्यंत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 18-20 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ स्थानों पर, 21 और 22 दिसंबर को इन्हीं क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर और उत्तराखंड के कुछ जगहों पर सुबह के समय घना से अत्यंत घना कोहरा छाया रहेगा।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




