UP Rain: यूपी में भीषण गर्मी से जानिए कब मिलेगी राहत, इतने दिन बाद आएगा Monsoon; होगी झमाझम बारिश

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

UP Rain, Weather Update 27 June: यूपी में तीन दिनों के बाद बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक हीटवेव की चेतावनी है। इसके बाद मॉनसून की एंट्री होगी, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी। जानें अन्य राज्यों के मौसम का भी हाल

UP Rain Weather Update 27 June Relief from Heatwave IMD Rainfall Alert Monsoon Coming Bihar Uttarakhand Weather Forecast

UP Rain, Weather Update 27 June, Monsoon: यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्य मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मॉनसून इस बार कई दिन लेट हो गया। मौसम विभाग का भी अनुमान है कि इस बार औसत से कम बारिश रहने वाली है। उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक हीटवेव चलने वाली है, जिससे भीषण गर्मी रहेगी। हालांकि, इसके बाद इससे राहत मिल जाएगी, क्योंकि मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिन में मॉनसून उत्तर प्रदेश पहुंच जाएगा। वहीं, उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के बाकी हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी इसके पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद गर्मी से राहत मिल जाएगी।

हालांकि, अब भी कुछ राज्यों में बारिश हो रही है। उत्तर भारत के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 27-29 जून और हिमाचल प्रदेश में 27-30 जून के दौरान कहीं कहीं बारिश होगी। 27 जून से दो जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 29 जून से तीन जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 27-30 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। एक से तीन जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी ज्यादा या बड़े इलाके में बारिश का तेज अलर्ट है। इसी दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 30 जून से तीन जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 27 जून से तीन जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान, बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य भारत की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 जून से तीन जुलाई, पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 जून से एक जुलाई, विदर्भ में 27 जून को कहीं-कहीं से लेकर कुछ जगहों पर बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में दो से तीन जुलाई, विदर्भ में 28 जून से तीन जुलाई, छत्तीसगढ़ में 27 जून से तीन जुलाई के दौरान काफी बारिश होगी। 27 जून को तेज बिजली कड़कने का अलर्ट है।

ओडिशा, बिहार, झारखंड में बारिश-आंधी तूफान का अलर्ट

पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान निकोबार द्वीप, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 27 जून से तीन जुलाई के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 28 जून से तीन जुलाई, झारखंड में 29 जून से तीन जुलाई के दौरान, बिहार में 29 जून से एक जुलाई के दौरान काफी बड़े इलाके में बरसात होगी। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 27 जून, झारखंड में 27-28 जून के दौरान, बिहार में 27-28 जून, दो और तीन जुलाई के दौरान कहीं-कहीं से लेकर कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिकिम में 27 जून, दो और तीन जुलाई, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 27 जून से तीन जुलाई के दौरान, बिहार में 27-29 जून और दो से तीन जुलाई के दौरान कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है।

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना में भारी बारिश

अगले एक हफ्ते तक मॉनसून की वजह से दक्षिण भारत के राज्यों में तेज बरसात होगी। 27 जून से तीन जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तेलंगाना में, 28-30 जून, दो और तीन जुलाई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 28 जून से तीन जुलाई के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में, 27-28 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में, 27 जून को रायलसीमा में काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने वाली है। उत्तर भारत के कई राज्यों में हीटवेव का भी अलर्ट है। बिहार और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 27-28 जून के बीच कहीं कहीं लू चलेगी। पूर्वी यूपी में 27-30 जून के बीच हीटवेव रहेगी, इसके बाद इससे राहत मिल सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27-29 जून के बीच जिसमें से 27-28 जून को भीषण हीटवेव चलने का अलर्ट है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।