फोटो गैलरी

Hindi News मौसमMonsoon 2023: इंतजार हो गया खत्म, बस आ ही गया मॉनसून; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, होगी झमाझम बारिश

Monsoon 2023: इंतजार हो गया खत्म, बस आ ही गया मॉनसून; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, होगी झमाझम बारिश

Monsoon 2023, IMD Rainfall Alert: अगले पांच दिनों के दौरान केरल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण इंटीरियर कर्नाटक, नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Monsoon 2023: इंतजार हो गया खत्म, बस आ ही गया मॉनसून; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, होगी झमाझम बारिश
Madan Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 07 Jun 2023 10:24 PM
ऐप पर पढ़ें

Monsoon 2023 Update, IMD Rainfall Alert, Weather Update: उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग बेसब्री से मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए मौसम विभाग खुशखबरी लेकर आया है। IMD ने बताया है कि अगले 48 घंटों में केरल में मॉनसून पहुंच जाएगा। यानी कि झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे मॉनसून दक्षिण से उत्तर भारत व अन्य हिस्सों की ओर बढ़ेगा।

हालांकि, अब भी कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर है। बिहार-झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में अगले चार से पांच दिनों तक हीटवेव की स्थिति बरकरार रहेगी। वहीं, चक्रवाती तूफान 'बिपोरजॉय' तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इससे केरल में मानसून की धीमी शुरुआत होने और उसके दक्षिणी प्रायद्वीप के आगे कमजोर प्रगति करने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों के दौरान केरल, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण इंटीरियर कर्नाटक, नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी। सात से नौ जून के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप, केरल में सात से 11 जून, तमिलनाडु में सात जून, लक्षद्वीप में 9 से 11 जून, कर्नाटक में 10 और 11 जून को भारी बरसात होने जा रही है। 

नॉर्थईस्ट इंडिया की बात करें तो यहां भी अगले पांच दिनों तक बारिश होने जा रही है। मणिपुर, मिजोरम में 7-9 जून, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 10 व 11 जून को हल्की से मध्यम बारिश होगी।

बीते दिन के मौसम की बात करें तो विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी भारत, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जबकि नॉर्थईस्ट इंडिया, बिहार और पश्चिम बंगाल में तापमान नॉर्मल से तीन से पांच डिग्री ज्यादा रहा। बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे राज्यों में हीटवेव की स्थिति रही। वहीं, पश्चिम बंगाल में भी हीटवेव देखी गई। राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। उसके बाद ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें