फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मौसमदिल्ली में आज फिर हो सकती है बारिश, हरियाणा-पंजाब के लिए भी येलो अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल

दिल्ली में आज फिर हो सकती है बारिश, हरियाणा-पंजाब के लिए भी येलो अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल

गुरुवार से उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में बादलों की गरजना के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पंजाब और हरियाणा में ओले गिरने की भी संभावना है। इसका असर राजस्थान तक देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में आज फिर हो सकती है बारिश, हरियाणा-पंजाब के लिए भी येलो अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल
Himanshu Jhaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Thu, 23 Mar 2023 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

देश के कई राज्यों में इन दिनों तापमान में नरमी देखी जा रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट्स में कहा है कि देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, बुधवार को राजस्थान और पंजाब में बारिश का सिलसिला जारी रहा। आईएमडी ने दोनों राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। 

मौसम विभाग ने कहा कि 23 और 24 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, निचले पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सुंदरनगर में सबसे अधिक वर्षा हुई। मंडी, डलहौजी, चौरी, धर्मशाला और करसोग में भी बादल बरसा है।

उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश का अनुमान
आईएमडी के अनुसार, गुरुवार से उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में बादलों की गरजना के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पंजाब और हरियाणा में ओले गिरने की भी संभावना है। इसका असर पश्चिम राजस्थान तक देखने को मिल सकता है। वहीं, शुक्रवार को चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही हालात रह सकते हैं। आईएमडी ने पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, गुजरात और चंडीगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दिल्ली में गुरुवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में किसानों से फसलों की कटाई को टालने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि तेज हवाओं और ओलों से खड़ी फसलों को नुकसान होने की संभावना है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले राज्य में लगातार बारिश के बाद गेहूं की फसल को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए जमीनी स्तर पर आकलन का आदेश दिया था।