फोटो गैलरी

Hindi News मौसमBihar Rain: बिहार में 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में भी बरसेंगे बादल; जानें देश के मौसम का हाल

Bihar Rain: बिहार में 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में भी बरसेंगे बादल; जानें देश के मौसम का हाल

Bihar Rain: बिहार में 2-3 अक्टूबर को भारी हो सकती है। झारखंड और ओडिशा में चार अक्टूबर तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पांच अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश के आसार बन रहे हैं।

Bihar Rain: बिहार में 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में भी बरसेंगे बादल; जानें देश के मौसम का हाल
Himanshu Jhaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Mon, 02 Oct 2023 08:09 AM
ऐप पर पढ़ें

Bihar Rain Alert: मॉनसून अपने आखिरी पड़ाव पर है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की गतिविधियां बहुत अधिक सक्रिय होने के कारण कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, 5 अक्टूबर तक देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश होने वाली है। इस दौरान आंधी-तूफान और ठनका गिरने की भी प्रबल संभावना है। आईएमडी ने लोगों को सतर्कता बरतने की नसीहत दी है। आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा के साथ-साथ बिहार और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 5 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। इस दौरान झारखंड में भी मौसम बदले की प्रबल संभावना है।

आईएमडी ने कहा है कि बिहार में 2 और 3 अक्टूबर को भारी हो सकती है। झारखंड और ओडिशा में चार अक्टूबर तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पांच अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश के आसार बन रहे हैं।

बिहार में येलो अलर्ट
बिहार में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पटना सहित 17 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को यानी आज पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम में बुधवार से सुधार की गुंजाइस है।

झारखंड में भारी बारिश
झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। शनिवार शाम से कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जो रविवार को भी जारी रहने से निचले इलाकों में पानी भर गया। एक मौसम अधिकारी ने बताया कि रांची में शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे से रविवार शाम साढ़े पांच बजे के बीच 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, निम्न दबाव प्रणाली के कारण राज्य में व्यापक वर्षा हुई। निम्न दाब क्षेत्र फिलहाल पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों और झारखंड के आसपास के इलाकों में है। अगले 24 घंटों में इसके धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है।

ओडिशा में 5 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार
पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्य झारखंड के ऊपर स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर कम दबाव क्षेत्र के कारण ओडिशा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर तक भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। आईएमडी की ओर से कहा गया कि पिछले 24 घंटे में खुर्दा, पुरी, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इस दौरान खुर्दा जिले के जाटनी में राज्य में सबसे अधिक 138 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद पुरी जिले के सत्यबाड़ी में 96 मिमी और केंद्रपाड़ा में 87 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें