
Rain Alert: आ रहा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, इस दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
Rain Alert, Weather Update 28 January: पहाड़ी राज्यों में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है, जिसकी वजह से एक फरवरी को भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
Rain Alert, Weather Update 28 January: उत्तर भारत में कई राज्यों में बारिश के बीच ठंड की फिर से वापसी हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है, जिसकी वजह से पहाड़ी राज्य 31 जनवरी से दो फरवरी तक प्रभावित रहेंगे। एक फरवरी के दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में 31 जनवरी से दो फरवरी तक हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत, सटे मध्य भारत और पूर्वी भारत में कुछ भागों में दो फरवरी तक सुबह के समय कुछ स्थानों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी देश में 10 डिग्री से रहा। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ जगहों पर ऊंची चोटियों में यह तापमान शून्य डिग्री से भी कम रहा।
उत्तराखंड में 28 जनवरी को कुछ जगहों पर बारिश/बर्फबारी के साथ गरज चमक और बिजली गिरने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी को हल्क बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी को कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार, छत्तीसगढ़ में 28 जनवरी को कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 28 जनवरी को कुछ जगहों पर ओले गिरेंगे।
उत्तर पश्चिम एवं मध्य भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की क्रमिक गिरावट, उसके बाद अगले दो दिनों में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। गुजरात में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद चार दिनों में दो से तीन डिग्री तक तापमान गिर जाएगा।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




