Rain Alert: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, आंधी तूफान का भी अलर्ट
Rain Alert, Weather Update 23 July IMD: यूपी-दिल्ली समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तराखंड, राजस्थान में आंधी तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट है।

Rain Alert, Weather Update 23 July: देशभर में मॉनसून के चलते भारी बारिश हो रही है। नदी-नाले ऊफान पर हैं। उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों के दौरान एक्टिव मॉनसून रहने वाला है। इसकी वजह से मूसलाधार बारिश होगी। कोंकण, गोवा में 23 जुलाई, गुजरात, दक्षिण पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र में 23 व 24 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 23-29 जुलाई के बीच तेज बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 27-29 जुलाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28-29 जुलाई, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में 23-26 जुलाई को भारी बारिश होगी। वहीं, पूर्वी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 23-26 जुलाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23-27 जुलाई, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में 27-29 जुलाई, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में 27-29 जुलाई के बीच तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, उत्तराखंड में 23-29 जुलाई, पश्चिमी राजस्थान में 26-29 जुलाई, पूर्वी राजस्थान में 25-29 जुलाई के बीच आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 23-26 जुलाई, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में 23-29 जुलाई, विदर्भ में 23-25 और फिर 28-29 जुलाई के बीच बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27-29 जुलाई, विदर्भ में 26-27 जुलाई के बीच बरसात का अलर्ट है। वहीं, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 23-25 जुलाई के बीच आंधी तूफान, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26-27 जुलाई, छत्तीसगढ़, विदर्भ में 23-27 जुलाई के आंधी तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट है।
अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 23-29 जुलाई, बिहार में 23 जुलाई और 27-29 जुलाई, ओडिशा में 23 जुलाई और 28-29 जुलाई को भारी बरसात होगी। बिहार में 24-26 जुलाई, ओडिशा में 24-27 जुलाई को बारिश होगी।
अरुणाचल प्रदेश, असम में भी बारिश की चेतावनी
इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 23-25 जुलाई, 26-29 जुलाई, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 23-29 जुलाई के बीच सात दिनों तक भारी बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 23 जुलाई, 26-29 जुलाई, असम, मेघालय में 24-29 जुलाई, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 23-29 जुलाई को बहुत भारी बरसात होगी। वहीं, पश्चिमी भारत की बात करें तो कोंकण, गोवा में 23-29 जुलाई, मध्य महाराष्ट्र में 23-25 जुलाई, मराठवाड़ा में 23-24 जुलाई, गुजरात में 23-28 जुलाई, सौराष्ट्र, कच्छ में 23-26 जुलाई के बीच बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।
तमिलनाडु, तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट
इसके अलावा, दक्षिण भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में 23-29 जुलाई, लक्षद्वीप में 23-24 जुलाई, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 24-29 जुलाई, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 23-24 जुलाई, 28-29 जुलाई को भारी बारिश होगी। तटीय कर्नाटक और केरल, माहे में 23-29 जुलाई, लक्षद्वीप में 25-29 जुलाई, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 23 जुलाई, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में 25-27 जुलाई के बीच बरसात होगी।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


