Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना, इन राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rain Alert, IMD Weather Update: उत्तर भारत की बात करें तो 23 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 23-29 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में पूरे इलाके में बरसात होगी। 23-25 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बरसात का अलर्ट है।

Rain Alert Weather Update 23 August UP Bihar Jharkhand Heavy Rainfall IMD Weather Forecast Low Pressure Area
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना, इन राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश

Rain Alert, Weather Update 23 August: उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसकी वजह से 23 अगस्त से 26 अगस्त यानी कि चार दिनों तक ओडिशा, 23-25 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बरसात होगी। इसके अलावा, ओडिशा में आज भी बहुत ज्यादा बरसात का अलर्ट है। 23 और 24 अगस्त को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, 23-27 अगस्त के दौरान झारखंड, 24-26 अगस्त के दौरान बिहार में भी भारी बारिश होगी।

उत्तर भारत की बात करें तो 23 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 23-29 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में पूरे इलाके में बरसात होगी। 23-25 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बरसात का अलर्ट है। उत्तर पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में बारिश होगी। 23 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 23-29 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, 23-26 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि 23 अगस्त, 27-29 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 29 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में कुछ जगहों पर बारिश होगी। 24-26 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 23-28 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, 23-29 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी बड़े इलाके में बारिश होगी। 23-27 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, 23-25 अगस्त के दौरान विदर्भ में आंधी तूफान और बिजली गिरेगी।

बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश

पूर्वी भारत के राज्यों में भी जोरदार बारिश का अलर्ट है। बिहार में 23-24 अगस्त, 27-29 अगस्त के दौरान बारिश होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 23-29 अगस्त के दौरान, बिहार में 25-26 अगस्त के दौरान काफी ज्यादा बारिश का अलर्ट है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 25, 27 और 29 अगस्त, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 23-24 अगस्त के दौरान, झारखंड में 23-27 अगस्त के दौरान, बिहार में 24-26 अगस्त के दौरान, ओडिशा में 23 अगस्त और 27-29 अगस्त के दौरान कहीं कहीं भारी बारिश होगी। साथ ही, ओडिशा में 24-26 अगस्त के दौरान बहुत भारी बरसात होगी।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में जोरदार बारिश

इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में 23-24 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 24-25 अगस्त के दौरान असम, मेघालय में कुछ जगहों पर बारिश होगी। 25-29 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 23 अगस्त और 26-29 अगस्त के दौरान असम, मेघालय, 23-29 अगस्त के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी ज्यादा बारिश होगी। 23 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, 23-27 अगस्त के दौरान असम, मेघालय में, 23-25 अगस्त के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना, इन राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश