Rain Alert: अगले 5 दिनों तक UP के इस इलाके में होगी बारिश, यहां 70 की स्पीड से आंधी का अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rain Alert, Weather Update 18 June: यूपी समेत कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी के इलाके में बरसात होगी। वहीं, बिहार में 70 की स्पीड से आंधी चलने वाली है।

Rain Alert: अगले 5 दिनों तक UP के इस इलाके में होगी बारिश, यहां 70 की स्पीड से आंधी का अलर्ट

Rain Alert, Weather Update 18 June: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। इस बीच, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम यूपी के इलाके में अगले पांच दिनों तक बारिश होगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, इस हफ्ते पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 20 जून तक विदर्भ, तेलंगाना के कऊछ इलाकों में और आज 18 जून को तटीय आंध्र प्रदेश में लू चलने वाली है। इसके अलावा, अगले पांच दिनों के दौरान तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ और हिस्सों व छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मॉनसून पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा, बिहार में 70 की स्पीड से आंधी आ सकती है।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली में बारिश

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 18-22 जून के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में काफी व्यापक बारिश होगी। 20-21 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश होगी। 23-24 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश, हिमाचल प्रदेश में 18-19 जून, 22-24 जून के दौरान, 18-24 जून के दौरान उत्तराखंड में बारिश होगी। 18-22 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने वाली है। 18-19 के दौरान और 24 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी। 18-22 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश होगी। 18-19 जून के दौरान, 24 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।

पांच दिनों तक इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

18-22 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में छिटपुट आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने वाली हैं। आंधी की स्पीड 60 किमी प्रति घंटे होगी। 18-19 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, 18-20 जून के दौरान उत्तराखंड, 20-22 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी। 18-22 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने वाली हैं। 21-22 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में बारिश होगी। वहीं, मध्य भारत की बात करें तो 18-24 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश होगी। 20-22 जून के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। 18-20 जून के दौरान छत्तीसगढ़ में आंधी, बिजली गिरने की संभावना है। 18-19 जून के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज के साथ आंधी की रफ्तार बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

पूर्वी भारत में अगले सात दिनों तक होगी बारिश, बिहार में 70 की स्पीड से आंधी

पूर्वी भारत की बात करें तो 18-24 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में काफी तेज बारिश होगी। 20-24 जून के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, 19-20 जून के दौरान ओडिशा में बारिश होगी। 18-19 जून के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में छिटपुट बारिश होने वाली है। 18-24 जून के दौरान बिहार और झारखंड, 18- 21-24 जून के दौरान ओडिशा में बारिश होगी। 18-22 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने वाली हैं। 21-24 जून के दौरान झारखंड, 20-24 जून के दौरान बिहार, 20-22 जून के दौरान ओडिशा में बारिश होगी। वहीं, 20 जून और 24 जून को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। 18-20 जून के दौरान बिहार में, 18-19 जून के दौरान और 21-23 जून के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बरसात होगी। 18-19 जून के दौरान बिहार में गरज के साथ आंधी जिसकी स्पीड 70 किमी प्रति घंटे होगी, के आने की संभावना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।