Rain Alert: दिल्ली में आंधी-तूफान, UP में इस दिन होगी बारिश; गर्मी के बीच मौसम विभाग की खुशखबरी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rain Alert, Weather Update 17 June: उत्तर भारत के कई राज्यों में अब तक मॉनसून नहीं पहुंचा है, जिसकी वजह से गर्मी का दौर जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, दिल्ली में आंधी तूफान का अलर्ट है।

Rain Alert: दिल्ली में आंधी-तूफान, UP में इस दिन होगी बारिश; गर्मी के बीच मौसम विभाग की खुशखबरी

Rain Alert, Weather Update 17 June: यूपी समेत उत्तर भारत में एक बार फिर से गर्मी होने लगी है। दिन में कड़ी धूप होने की वजह से लोगों को मॉनसून और बारिश का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच, मौसम विभाग ने खुशखबरी देते हुए बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाके में चार दिन 17-19 और 23 जून को और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में पांच दिन 17-19 और 22-23 जून को बारिश होगी। इसके अलावा, मौसम विभाग ने बताया कि 23 जून के आसपास दक्षिण पश्चिम मॉनसून तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंचने वाला है। इस हफ्ते पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। मध्य प्रदेश में 21 जून तक, विदर्भ में 20 जून, तेलंगाना में 19 जून, छत्तीसगढ़ में 17 जून तक हीटवेव चलने वाली है। इसके अलावा, दिल्ली, पंजाब में 18-22 जून के बीच आंधी-तूफान का अलर्ट है।

उत्तर भारत की बात करें तो 17-22 जून यानी कि छह दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भारी बारिश होगी। 23 जून को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 17-23 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होने वाली है। वहीं, 18-22 जून के दौरान पंजाब, 17-22 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में, 17-19 जून और 23 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 17-19 जून और 22-23 जनू के दौरान पूर्वी यूपी में, 17-23 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होगी। 17-22 जून के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 18-19 जून के दौरान, उत्तराखंड में 18-20 जून के दौरान, 17 जून को हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं चलने वाली हैं।

दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में आंधी तूफान का पूर्वानुमान

इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 18-22 जून, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में 17 जून और 20 से 23 जून के दौरान कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में 18 जून को, पूर्वी राजस्थान में 18-19 जून के दौरान तेज आंधी चलने वाली है। पश्चिमी राजस्थान में 19 जून को तेज आंधी चलने वाली है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 18-19 जून, हिमाचल प्रदेश में 17-19 जून के दौरान ओले गिरेंगे। पश्चिमी राजस्थान में 17-19 जून के दौरान धूलभरी आंधी चलेगी। मध्य भारत की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17-19 जून के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 17-19 जून, 22-23 जून के दौरान, छत्तसगढ़, विदर्भ में 17-23 जून के दौरान बारिश होगी।

कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी

इसके अलावा, दक्षिण भारत के भी राज्यों में बारिश का अलर्ट है। 17-23 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, 17-18 जून के दौरान लक्षद्वीप, 17-22 जून के दौरान तटीय कर्नाटक में, 17-20 जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में, 17-20 जून, 22-23 जून के दौरान तेलंगाना में कहीं-कहीं बारिश होने वाली है। इसके अलावा, 17-23 जून के दौरान केरल, माहे, 19-23 जून के दौरान लक्षद्वीप में, 23 जून को तटीय कर्नाटक में, 21-23 जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश होगी। 17-21 जून के दौरान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 18, 21-23 जून के दौरान केरल, माहे में कहीं कहीं भारी बारिश होगी। इसके अलावा, 17 जून को केरल, माहे में बहुत भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।