Rain Alert: यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में अगले सात दिनों तक होगी बारिश, हो जाएं अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rain Alert, Weather Update 14 June: यूपी-उत्तराखंड समेत उत्तर भारत में अगले सात दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी अगले सात दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

Rain Alert: यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में अगले सात दिनों तक होगी बारिश, हो जाएं अलर्ट

Rain Alert, Weather Update 14 June: उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में अगले सात दिनों तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। हालांकि, मराठवाड़ा और विदर्भ में फिर से गर्मी लौट आई है और अगले चार दिनों तक हीटवेव का अलर्ट है। वहीं, यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भी अगले सात दिनों तक बारिश होगी।

उत्तर भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में अगले सात दिनों तक यानी कि 14-20 जून तक बारिश होने वाली है। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अगले सात दिनों तक बारिश होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-20 जून के बीच बरसात होगी। पश्चिमी राजस्थान में 14-17 जून और 19-20 जून के दौरान बारिश होगी। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 14-15 जून और 18-20 जून के बीच आंधी तूफान, बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 16-17 जून को ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14-15 जून, पश्चिमी राजस्थान में 16-17 जून और 19-20 जून को बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 15 जून को तेज आंधी का अलर्ट है।

MP-छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान, बारिश, बिजली का अलर्ट

मध्य भारत की बात करें तो छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14-20 जून के बीच बारिश होगी। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 16-19 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश में 15-19 जून, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 14-19 जून के बीच आंधी तूफान, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश में 14 जून को धूलभरी आंधी चलेगी।

पूर्वोत्तर भारत में सात दिनों तक बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 14-20 जून के बीच बरसात होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 14-17 जून के बीच आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी है। अरुणाचल प्रदेश में 15-16 जून, 19-20 जून, असम, मेघालय में 14-16 जून और 20 जून, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 14-15 जून को बरसात होगी। अरुणाचल प्रदेश में 17-18 जून, असम, मेघालय में 17-19 जून को बरसात का अलर्ट है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।