Rain Alert: बनने जा रहा कम दबाव का क्षेत्र, इन दो राज्यों में अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश
Rain Alert, Weather Update 22 August: इसके अलावा, उत्तर भारत की बात करें तो 22-23 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 22 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, 22-28 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होगी।

Rain Alert, IMD Weather Update 22 August: अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसकी वजह से अगले तीन दिनों के दौरान ओडिशा, छत्तीसगढ़ में बहुत भारी यानी कि मूसलाधार बारिश होने जा रही है। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में बने एक और कम दबाव के क्षेत्र की वजह से आज पूर्वी यूपी और पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तर भारत की बात करें तो 22-23 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 22 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, 22-28 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होगी। 22-25 अगस्त के दौरान पूर्वी यूपी में काफी ज्यादा बरसात होगी। 24-28 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, 23-28 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं या कुछ जगहों भारी बारिश होगी। इसके अलावा, 22-28 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि 22-26 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश, 22-25 अगस्त के दौरान विदर्भ, 22-28 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा बारिश होगी। 27-28 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, 26-28 अगस्त के दौरान विदर्भ में कहीं कहीं या कुछ जगहों पर तेज बारिश होगी। 22-26 अगस्त के दौरान छत्तसीगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है।
बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश
वहीं, पूर्वी भारत में 22-28 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, आडिशा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 23-28 अगस्त के दौरान झारखंड, 24-26 अगस्त के दौरान बिहार में तेज बारिश होगी। 22 अगस्त को झारखंड, 22-23 अगस्त और 27-28 अगस्त को बिहार में बरसात होगी। इसके अलावा, 22-28 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और 22-23 अगस्त के दौरान बिहार में कहीं कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। साथ ही, 22-25 अगस्त के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 22-26 अगस्त के दौरान झारखंड, ओडिशा, 24-28 अगस्त के दौरान बिहार में तेज हवाएं चलेंगी।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में जोरदार बारिश
पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश का अलर्ट है। 22-25 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 24-25 अगस्त के दौरान असम, मेघालय में कहीं कहीं कुछ जगहों पर तेज बारिश होगी। 26-28 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में काफी बड़े इलाके में तेज बारिश होगी। असम, मेघालय में 22-23 अगस्त और 26-28 अगस्त के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 22-23 अगस्त के दौरान, असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 22-26 अगस्त के दौरान कहीं कहीं गरज के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


