Rain Alert: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होने जा रही बहुत भारी बारिश, यहां आंधी तूफान की चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हिमाचल प्रदेश में दो से पांच सितंबर के दौरान, उत्तराखंड में दो से आठ सितंबर के दौरान बहुत भारी बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में तीन और चार सितंबर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो से पांच सितंबर के दौरान, पूर्वी यूपी में दो और छह और सात सितंबर के दौरान बहुत भारी बारिश होने वाली है।

Rain Alert IMD Weather Update 2 September UP Bihar Delhi Uttarakhand Heavy Rainfall Weather Forecast Barish
हिमाचल प्रदेश में दो से पांच सितंबर के दौरान, उत्तराखंड में दो से आठ सितंबर के दौरान बहुत भारी बारिश होगी।

Rain Alert, IMD Weather Update 2 September: उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दो सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और बिहार में, दो से चार सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दो और तीन सितंबर को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, तीन सितंबर को विदर्भ में और दो से पांच सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, दो और तीन सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी।

उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख में दो से पांच सितंबर को, हिमाचल प्रदेश में दो से पांच सितंबर के दौरान, उत्तराखंड में दो से आठ सितंबर के दौरान बहुत भारी बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में तीन और चार सितंबर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो से पांच सितंबर के दौरान, पूर्वी यूपी में दो और छह और सात सितंबर के दौरान बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान, पंजाब में दो से आठ सितंबर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में दो सितंबर और पांच से आठ सितंबर के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छह और आठ सितंबर के दौरान, पूर्वी यूपी में तीन से पांच सितंबर और आठ सितंबर को, पश्चिमी राजस्थान में तीन से छह सितंबर के दौरान कहीं कहीं छिटपुट बारिश होगी। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में दो से तीन सितंबर के दौरान आंधी तूफान, बिजली कड़कने का अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में चार से छह सितंबर के दौरान आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अलर्ट है। उत्तराखंड में 2-8 सितंबर के दौरान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो और तीन सितंबर के दौरान कहीं-कहीं तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है।

पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में दो से आठ सितंबर के दौरान, विदर्भ में दो से छह सितंबर के दौरान, छत्तीसगढ़ में दो सितंबर और सात औ रआठ सितंबर के दौरान काफी बड़े इलाके में बरसात होगी। विदर्भ में सात और आठ सितंबर के दौरान, छत्तीसगढ़ में तीन से छह सितंबर के दौरान कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में दो से छह सितंबर के दौरान, विदर्भ में दो चार सितंबर के दौरान कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में दो से सात सितंबर के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश में दो से तीन सितंबर और छह सितंबर के दौरान, विदर्भ में दो और चार सितंबर को, छत्तीसगढ़ में तीन सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में चार से पांच सितंबर के दौरान, विदर्भ में तीन सितंबर, छत्तीसगढ़ में दो सितंबर को कहीं कहीं बहुत भारी बारिश होने वाली है। पूर्वी मध्य प्रदेश में दो और तीन सितंबर को कहीं बहुत भारी बरसात होगी।

इसके अलावा, पूर्वी भारत में भी जोरदार बरसात का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में दो से आठ सितंबर के दौरान, बिहार और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में दो और तीन सितंबर और आठ सितंबर को, झारखंड में दो सितंबर को काफी बड़े इलाके में या व्यापक रूप से बारिश होगी। बिहार और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में चार से सात सितंबर के दौरान, झारखंड में तीन से आठ सितंबर के दौरान, ओडिशा में दो से आठ सितंबर के दौरान कहीं कहीं छिटपुट बारिश होगी। इसके अलावा, झारखंड और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में दो से चार सितंबर के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में दो और तीन सितंबर के दौरान, बिहार और ओडिशा में दो से छह सितबर के दौरान आंधी तूफान और बिजली गिरे की संभावना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़यूपी समेत इन राज्यों में होने जा रही बहुत भारी बारिश, यहां आंधी तूफान की चेतावनी