Rain Alert: उत्तर भारत में भारी बारिश, UP-बिहार समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें मौसम का हाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर भारत की बात करें तो 19-22 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 19-25 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने वाली है। 

Rain Alert IMD Weather Update 19 August UP Bihar Delhi Uttarakhand Weather Forecast Heavy Rain Barish
उत्तर भारत में भारी बारिश, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Rain Alert, IMD Weather Update 19 August: उत्तर भारत में भारी बारिश का दौर जारी है। हालांकि, कुछ समय बाद मॉनसून खत्म होने लगेगा, लेकिन फिलहाल ज्यादातर राज्यों में तेज बरसात हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को बताया है कि उत्तरी झारखंड और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बिहार और दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर बने डिप्रेशन की वजह से 19 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है। इसके अलावा, बिहार, झारखंड में भी भारी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में भी बहुत ज्यादा बरसात का अलर्ट है। आज 19 जुलाई को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत की बात करें तो 19-22 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 19-25 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने वाली है। 19-20 अगस्त और 23 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 22-25 अगस्त के दौरान पूर्वी यूपी में काफी ज्यादा बारिश होगी। 23-25 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बारिश होगी। 19-23 अगस्त के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 19-25 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

मध्य भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि 19 अगस्त और 24-25 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 20-22 अगस्त और 24-25 अगस्त के दौरान विदर्भ, 21-22 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 20-23 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 19-25 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में काफभ् ज्यादा बारिश होगी। विदर्भ में 19-23 अगस्त को, छत्तीसगढ़ में 19-20 अगस्त और 23-25 अगस्त के दौरान तेज बारिश होगी। छततीसगढ़ में 19-23 अगस्त के दौरान कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 19 और 20-21 अगस्त और 23-24 अगस्त के दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश में 23-25 अगस्त के दौरान कहीं कहीं भारी बारिश होगी। साथ ही, पश्चिमी पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19-22 अगस्त के दौरान, छत्तीसगढ़ में 19-21 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी।

बिहार-झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 19-25 अगस्त के दौरान, झारखंड में 19 अगस्त और 22-25 अगस्त के दौरान, बिहार में 21-23 अगस्त के दौरान, ओडिशा में 21-25 अगस्त के दौरान काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगहों पर बारिश हो सकती है। झारखंड में 20-21 अगस्त के दौरान, बिहार में 19-20 अगस्त और 24-25 अगस्त के दौरान, ओडिशा में 19-20 अगस्त के दौरान बारिश होगी।

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय समेत कई राज्यों में होगी बारिश

इसके अलावा, पू्र्वोत्तर भारत में 19-22 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 19-22 अगस्त और 25 अगस्त को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बरसात होगी। 23-25 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 23-24 अगस्त के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड ,मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कुछ जगहों पर बारिश होगी। 19-22 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कुछ जगहों पर आंधी तूफान और बिजली गिरेगी।

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश

वहीं, पश्चिम भारत की बात करें तो 19-25 के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगान, 21-22 अगस्त के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर बारिश होगी। 19-20 अगस्त और 23-25 अगस्त के दौरान केरल, माहे और लक्षद्वीप, 19-25 अगस्त के दौरान तटीय कर्नाटक में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होगी।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़उत्तर भारत में भारी बारिश, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल