Rain Alert: अगले पांच दिनों तक पूर्वी यूपी में होगी भारी बारिश, बिहार समेत इन राज्यों के लिए भी अलर्ट
Rain Alert, IMD Weather Update 12 July: पूर्वी यूपी में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं, बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर समेत तमाम अन्य राज्यों में भी बरसात होगी।

Rain Alert, Weather Update 12 July: अगले दो से तीन दिनों में पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, अगले पांच दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बरसात हो सकती है। वहीं, 12 जुलाई को मेघालय में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है। अगले छह से सात दिनों में उत्तर पश्चिम, पश्चिम मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के मैदानी इलाकों में कम बारिश होगी।
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 12 जुलाई को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 17-18 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, 12-18 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश होगी। 13-18 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 12-16 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी। 12-18 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, पूर्वी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 14-18 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश होगी। 12-18 जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा, मध्य भारत की बात करें तो 12-18 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश होगी। 12-16 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी। 12-16 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, 12 जुलाई व 16 जुलाई को विदर्भ में आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट है। पूर्वी भारत की बात करें तो 12-16 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप में बारिश होगी। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, हिमालय के पास वाले पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 12-18 जुलाई, झारखंड अैर ओडिशा में 13-18 जुलाई के दौरान, बिहार में 13-14 जुलाई के दौरान बारिश की संभावना है।
बिहार, झारखंड, ओडिशा में इस दिन बारिश का अलर्ट
अंडमान और निकोबार द्वीप में 17-18 जुलाई के दौरान, झारखंड और ओडिशा में 12 जुलाई, बिहार में 12, 15-18 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12-15 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। साथ ही, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16-18 जुलाई के दौरान, झारखंड और ओडिशा में 12-16 जुलाई के दौरान, बिहार में 12-18 जुलाई के दौरान तेज हवाएं चलेंगी। हिमालय के पास वाले पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 12-18 जुलाई के दौरान, गंगा के मैदानी इलाके वाले पश्चिम बंगाल में 12-14 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश
पूर्वोत्तर भारत के लिए मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 12-18 जुलाई के दौरान काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होगी। 12-16 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में कहीं-कहीं गरज और आंधी चलने वाली है। 12 जुलाई को मेघालय में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो 12-18 जुलाई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, 12-17 जुलाई के दौरान केरल, माहे में, 12 जुलाई, 16-17 जुलाई को लक्षद्वीप, 13-15 जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक, 12 जुलाई और 15-18 जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, 16-18 जुलाई के दौरान रायलसीमा में कहीं कहीं या छिटपुट बरसात होगी।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


