Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, इन राज्यों में बहुत भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rain Alert: पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पिछले छह घंटों के दौरान पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा है। इसकी वजह से ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बहुत भारी बारिश होगी।

Rain Alert Cyclone Arnab Update Deep Depression Bay of Bengal Very Heavy Rainfall IMD Weather Forecast
पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा डिप्रेशन बना हुआ है

Rain Alert, Cyclone Arnab Update: बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन आगे बढ़ रहा है और अगर यह चक्रवाती तूफान में बदलता है तो यह अर्नब के नाम से जाना जाएगा। पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा डिप्रेशन बना हुआ है, जोकि 23 सितंबर की रात तक विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच कलिंगपटनम के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार कर सकता है। इसकी वजह से 23 और 24 सितंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी अंदरूनी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़, 24 और 25 सितंबर को तेलंगाना में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा, उत्तर भारत की बात करें तो 23-26 सितंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 24-29 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, 23-25 सितंबर और 29 सितंबर को उत्तराखंड में कहीं कही बारिश होगी। 25-29 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 28-29 सितंबर के दौरान पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी, 23-29 सितंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 23 सितंबर, 28-29 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी। 28-29 सितंबर के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 26-28 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके में बारिश होगी। 28 सितंबर को जम्मू कश्मीर, 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, 25-27 सितंबर को उत्तराखंड में आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। साथ ही, 26 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी। 28 सितंबर को उत्तराखंड, 28-29 सितंबर के दौरान पूर्वी यूपी में आंधी तूफान और बिजली कड़कने का अलर्ट है। 28 सितंबर को उत्तराखंड, 25-27 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 24 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होगी। साथ ही, 26-27 सितंबर के दौरान उत्तराखंड, 25-26 सितंबर के दौरान पूर्वी यूपी भारी बारिश होगी।

इसके अलावा, मध्य भारत की बात करें तो 23-29 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 23-29 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 29 सितंबर को विदर्भ में कहीं कहीं बारिश होगी। 24-28 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 23-28 सितंबर के दौरान विदर्भ, 23-29 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी बड़े इलाके में या व्यापक बारिश होगी। 25-27 सितंबर के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, 23-25 सितंबर के दौरान विदर्भ, 25-26 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान, बिजली कड़कने का अलर्ट है। साथ ही, 23-24 सितंबर के दौरान पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, 26 सितंबर को विदर्भ, 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान और बिजली कड़कने वाली है। 25-26 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 23-24 और 27 सितंबर को छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, 23-26 सितंबर को विदर्भ में भारी बरसात होगी। साथ ही, 25-26 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश, 24-25 सितंबर के दौरान विदर्भ में कहीं बहुत भारी बरसात होगी।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, इन राज्यों में बहुत भारी बारिश और तूफान