Hindi Newsमौसम न्यूज़North India is shrouded in smoke dense fog covers the country air quality is very poor
धुआँ-धुआँ हुआ उत्तर भारत, घने कोहरे ने फैलाई चादर, वायु गुणवत्ता बेहद खराब

धुआँ-धुआँ हुआ उत्तर भारत, घने कोहरे ने फैलाई चादर, वायु गुणवत्ता बेहद खराब

संक्षेप:

कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत को अपने कब्जे में ले लिया है। दिल्ली/एनसीआर समेत पूरा क्षेत्र घने कोहरे और जहरीले स्मॉग की मोटी चादर में लिपटा हुआ है। इसकी वजह से हवाई यातायात और आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

Dec 22, 2025 12:06 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Weather: दिसंबर महीने के आखिरी दिनों में ठंड ने उत्तर भारत में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कई राज्यों और शहरों में इस वक्त घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब जैसे इलाके में लोगों की सुबह कम दृश्यता और कड़ाके की सर्दी के साथ हुई। दिल्ली एनसीआर के लोगों को कोहरे के साथ-साथ धुंध का सामना भी करना पड़ रहा है।

सोमवार तड़के सुबह दिल्ली में जहरीली स्मॉग अपनी चादर फैलाए एनसीआर वासियों को डराती नजर आई। इसकी वजह से दृश्यता भी काफी कम रही। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सामने से आए दृश्यता बेहद खराब दिखाई दी, जिससे यात्रियों के लिए उड़ानों के संचालन में बाधा आने की आशंका है। इसी बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी एनएच 24 के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक करीब 363 दर्ज किया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। इसी प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप-4 लागू कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश पर भी कोहरे की चादर

एनसीआर के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी ठंड अपना कमाल दिखा रही है। सुबह-सुबह मुरादाबाद भी घने कोहरे की चपेट में कहा क्योंकि ठंड और तेज हो गई है। लोगों और वाहन चालकों को निकलते समय सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

अयोध्या समेत अन्य शहरों में भी शीत लहर का असर साफ देखने को मिला यहां कई शहरों में घनी मोटी कोहरे की परत छाई रही। इसकी वजह से दृश्यता काफी घट गई और यातायात धीमा पड़ गया। लखनऊ में भी घने मोटे कोहरे की परतें छाई रहीं, जिससे लोगों को ठंडी और धुंध भरी सुबह का सामना करना पड़ा।

कश्मीर में चिल्लई कलां की शुरुआत

कश्मीर घाटी में बीते कुछ दिनों से लगातार शीत लहर चल रही है। इसके चलते श्रीनगर समेत पूरे इलाके में बर्फबारी हो रही है। घने कोहरे और बर्फबारी की वजह से क्षेत्र की दृश्यता भी काफी कम हो गई है। इससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। 21 दिसंबर से कठोर और भीषण सर्दियों की अवधि, जिसे स्थानीय भाषा में चिल्लई कलां कहा जाता ही कि शुरुआत हो चुकी है। इसकी वजह से पूरे क्षेत्र में जमाव की स्थिति देखी जा रही है।

इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी घने कोहरे की परत देखने को मिल रही है। इसकी वजह से आम जन जीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक सर्दी के इसी तरीके से रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;