Monsoon पर खुशखबरी, अगले 24 घंटे में देगा दस्तक; इन राज्यों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश
Monsoon 2026, IMD Rainfall Alert: मॉनसून पर नई खुशखबरी आई है। अगले 24 घंटे में केरल पहुंचने वाला है। इसकी वजह से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में भारी बारिश होने वाली है।

Monsoon 2026, IMD Rainfall Alert 3 June: उत्तर भारत समेत कई हिस्सों में गर्मी का दौर फिर से शुरू हो गया है। कई राज्यों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। इस बीच, मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून आने वाला है। वहीं, अगले सात दिनों तक केरल में बहुत भारी, तमिलनाडु, कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसे अलावा, इस पूरे हफ्ते उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत, दक्षिण भारत में कई हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के माध्यम से गरज-चमक का अलर्ट है।
पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो चार जून को और छह से 9 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 4-7 जून के दौरान असम, मेघालय, 6-7 जून के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 8-9 जून के दौरान असम, मेघालय में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, दक्षिण भारत में तीन से पांच जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तीन जून को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में, तीन और चार जून को तेलंगाना में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, तीन से सात जून के दौरान रायसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, तीन और चार जून के दौरान केरल, माहे, लक्षद्वीप, छह और सात जून के दौरान उत्तरी कर्नाटक, तीन से पांच जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, चार से सात जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में, पांच से नौ जून के दौरान तेलंगाना में तेज हवाओं चलने वाली हैं।
कर्नाटक, लक्षद्वीप में भारी बारिश होगी।
वहीं, तीन जून को तटीय कर्नाटक में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 3-8 जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, तीन से छह जून के दौरान लक्षद्वीप में, चार से सात जून के दौरान तटीय कर्नाटक में, तीन से सात जून के दौरान दक्षिणी आतंरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। वहीं, तीन से नौ जून के दौरान केरल, माहे में, तीन जून को और 8-9 जून को तटीय कर्नाटक, 8-9 जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तर भारत में मौसम का ताजा हाल
उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर में 3-4 जून के दौरा गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है। पांच-छह जून के दौरान तेज हवाओं के चलने का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन से छह जून के दौरान बारिश होगी। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में तीन और चार जून के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच जून को, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में पांच और छह जून के दौरान तेज हवाएं चलने वाली हैं।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


