Monsoon: केरल पहुंचने के बाद अभी कहां है मॉनसून, UP-दिल्ली में कब आएगा? होगी झमाझम बारिश

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Monsoon 2026, IMD Rainfall Alert: केरल मॉनसून पहुंच गया है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि यूपी-बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों में यह कब तक दस्तक देगा। जानिए, इन राज्यों में कब पहुंचेगा मॉनसून और शुरू होगी झमाझम बारिश

Monsoon: केरल पहुंचने के बाद अभी कहां है मॉनसून, UP-दिल्ली में कब आएगा? होगी झमाझम बारिश

Monsoon 2026, IMD Rainfall Alert 5 June: देर से ही सही, लेकिन बीते दिन मॉनसून केरल पहुंच गया। एक जून को आमतौर पर केरल मॉनसून पहुंच जाता है, लेकिन इस बार 26 मई को पहले ही पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि, न तो यह पहले पहुंचा और न ही समय पर। चार जून को केरल में मॉनसून की एंट्री हुई, जिससे दक्षिणी राज्यों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। केरल पहुंचने के बाद यह आने वाले दिनों में तेजी से ऊपरी राज्यों की तरफ बढ़ेगा और यूपी-दिल्ली तक इसी महीने पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून आज यानी कि पांच जून को कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। अगले सात दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा में बहुत भारी बारिश होने वाली है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह अगले दो से तीन दिनों के दौरान मध्य अरब सागर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों, पश्चिम मध्य, पूर्व मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंचने लगेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि 5-11 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है। 6-11 जून के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश होगी। पांच जून को नगालैंड ,मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश होगी। पांच से सात जून के दौरान असम, मेघालय में आंधी, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है। पांच से आठ जून के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश होगी।

वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो 5-11 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में कहीं-कहीं और कुछ जगहों पर बारिश होगी। छह से 11 जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, पांच जून और 8-11 जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश होगी। 5-11 जून के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तेलंगाना में, पांच जून को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, छह से सात जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में काफी ज्यादा या बड़े इलाके में बारिश होगी। 5-7 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, पांच से 9 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में, पांच से छह जून के दौरान तेलंगाना में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने वाली है। 8-11 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, छह से सात जून और 10-11 जून के दौरान केरल, माहे में, पांच से सात जून के दौरान लक्षद्वीप में, पांच से 11 जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी में भारी बारिश होगी।

इसके अलावा, उत्तर भारत में पांच और छह जून के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में और पांच जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। पांच से सात जून और 11 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में, पांच-छह जून और 11 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पांच से छह जून और 10-11 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 5-7 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, 5-11 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में, 7-11 जून के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, छह से 11 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी। पांच-छह जून के दौरान जम्मू-कश्मीर में, पांच जून को हिमाचल प्रदेश, छह जून को उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही, छह जून को हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं चलने वाली हैं। पांच से छह जून और 11 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में, छह जून को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने वाली है।

यूपी-दिल्ली में कब पहुंचेगा मॉनसून?

मॉनसून अभी केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों में पहुंच गया है। अब यह ऊपर के राज्यों में बढ़ेगा। महाराष्ट्र में आमतौर पर 10 जून के आसपास मॉनसून आ जाता है। वहीं, मध्य प्रदेश में 15 जून और कुछ इलाकों में 20 जून के आसपास मॉनसून के आने का अलर्ट है। गुजरात में 20 और 25 जून को मॉनसून आता है। वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करें तो 20 जून और 25 जून तक मॉनसून आ जाएगा। इसके अलावा, बिहार में 15 जून तक मॉनसून आने का अलर्ट है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने की संभावना 25 जून है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।