कल का मौसम, 13 सितंबर: रविवार को होगी झमाझम बारिश; यूपी-बिहार समेत इन इलाकों में अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बिहार में रविवार को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 13 से 15 सितंबर तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। 13 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। 

kal ka mausam kaisa rahega up bihar delhi weather today forecast imd alert september 13
रविवार को भारी बारिश का अनुमान है।

13 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ राज्यों में तेज बारिश का असर ज्यादा रहेगा। गुजरात में रविवार को को बहुत तेज बारिश की भी चेतावनी है। चलिए अलग-अलग राज्यों के मौसम का हाल विस्तार से जानते हैं।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

13 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। राज्य में फिलहाल बहुत तेज बरसात की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को स्थानीय मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

बिहार को लेकर IMD रिपोर्ट

बिहार में रविवार को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 13 से 15 सितंबर तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। 13 सितंबर को बहुत भारी बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में तेज बौछार पड़ सकती है। 16 से 18 सितंबर के बीच बारिश का दायरा बढ़ने और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

राजधानी दिल्ली में 13 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री कम रह सकता है। 12 सितंबर को भी दिल्ली में कई जगह हल्की बारिश हुई थी।

हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल जानिए

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल सकता है। पिछले 24 घंटे में भी राज्य में अच्छी बारिश हुई। धर्मशाला में करीब 9 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 12 से 14 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में व्यापक बारिश बताई है, जबकि हिमाचल समेत उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

राजस्थान में रविवार को कैसा मौसम

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में 13 सितंबर को बारिश का असर ज्यादा रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में 12 से 14 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। 13 और 14 सितंबर को राज्य के पूर्वी हिस्सों में कई जगह बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में बारिश का असर तुलनात्मक रूप से कम रहेगा। ऐसे में बारिश वाले इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़कल का मौसम: रविवार को होगी झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत इन इलाकों में अलर्ट