कल का मौसम, 5 नवंबर: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी
कल दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। कल केरल, माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक में आंधी तूफान के साथ साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

प्रचंड चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का बचा हुआ हिस्सा डिप्रेशन पूर्वी तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर अभी भी बना हुआ है। इसकी वजह से कई राज्यों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने कल यानी कि 5 अक्टूबर के लिए तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना में भारी बारिश होने वाली है। कल तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है। इसके अलावा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में तेज हवाएं चलेंगी। कल केरल, माहे, तमिलनाडु, कर्नाटक में आंधी तूफान के साथ साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
इसके अलावा, मध्य भारत में भी कल बारिश देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़, विदर्भ में छिटपुट बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप में काफी व्यापक बरसात होने वाली है। ओडिशा, गंगा के पश्चिम बंगाल में, झारखंड में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। कल ओडिशा में आंधी तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं, पंजाब में अगले दो से चार दिनों तक पहाड़ों की ओर से ठंडी हवाएं चलेंगी। दिवाली तक इनका प्रभाव बने रहने का अनुमान है। इसके बाद हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इससे प्रदूषण के कण वातावरण में जमा होने और वायु गुणवत्ता बिगड़ने का खतरा है। इस बीच पंजाब के कई शहरों में सुबह के समय वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, खन्ना में सबसे अधिक 262 एक्यूआई दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है। पटियाला में भी एक्यूआई 208 रहा। अमृतसर में 117, जालंधर में 172, लुधियाना में 141 और मंडी गोबिंदगढ़ में 151 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। वहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में एक्यूआई 63 और सेक्टर-25 में 78 दर्ज किया गया। यहां हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है।
कमजोर पड़ गया चक्रवाती तूफान
वहीं, पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान 'मुरासु' बुधवार सुबह कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिले में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए चेतावनी जारी की है। इसके अलावा खम्मम जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि मुलुगु और महबूबाबाद जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान पूरे तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, गरज के साथ छींटे पड़ने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। राज्य में अगले चार दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है, जबकि 8, 9 और 10 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

