कल का मौसम, 17 जुलाई: UP समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार समेत कल कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, कई राज्यों में आंधी तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट है।

kal ka mausam kaisa rahega up bihar delhi weather today forecast imd alert july 17

उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के राज्यों में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है, जिसकी वजह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कल बारिश होगी। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, कल यानी कि 17 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में, पूर्वी यूपी, उत्तराखंड में कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में भी बारिश होगी। इन इलाकों में आंधी तूफान, बिजली गिरने और 60 की स्पीड से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में कल बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार, ओडिशा में तेज बारिश होगी

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, बिहार, ओडिशा में तेज बारिश होगी। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में ज्यादा भारी बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा में आंधी तूफान, बिजली गिरने की चेतावनी है। पश्चिम भारत की बात करें तो कोंकण, गोवा में कल काफी ज्यादा बारिश होगी। गुजरात, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ में बारिश का अलर्ट है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी।

तमिलनाडु, कराईकल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में बारिश

वहीं, दक्षिण भारत की बात करें आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में बारिश होगी। केरल, माहे में बारिश होगी। लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में तेज बारिश होगी। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना के दौरान आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। तटीय कर्नाटक, उत्तरी कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में रायलसीमा और तेलंगाना में भी तेज हवाएं चलेंगी।

इसके अलावा, कई राज्यों में हीटवेव की भी चेतावनी है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में हीटवेव भी कल चलेगी। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के दौरान, पूर्वी यूपी, तेलंगाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट

वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के कारण अगले सात दिनों के दौरान पूर्वी, पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में मॉनसून की गतिविधियां काफी तेज होने वाली हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि 19 जुलाई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी सक्रिय होने जा रहा है। मॉनसून और पश्चिमी विक्षोभ दोनों के कारण देश के कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश दर्ज किए जाने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने ओडिशा के कुछ हिस्सों में आज 21 सेमी या उससे अधिक की अत्यंत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। अत्यधिक बारिश के चलते ओडिशा के 23 जिलों और छत्तीसगढ़ के 13 जिलों के निचले इलाकों में 17 जुलाई की सुबह तक अचानक बाढ़ आने की गंभीर चेतावनी जारी की है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।