कल का मौसम, 9 अगस्त: रविवार को होगी बहुत भारी बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने की भी चेतावनी
मॉनसून पूरी तरह से देशभर में सक्रिय है। इसके चलते उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारी बरसात हो रही है। दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में कल 9 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार यानी 9 अगस्त को उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों- हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में तेज बारिश होगी। इसके अलावा, मैदानी इलाकों, यूपी, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में भी बरसात का अलर्ट है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा आदि में बरसात होगी। मध्य भारत, पश्चिमी भारत और दक्षिण भारत में भी कल भारी बारिश का अलर्ट है।
कल पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश होगी। उत्तराखंड में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नौ अगस्त को पश्चिमी राजस्थान में आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 9 अगस्त को विदर्भ में कुछ इलाकों में बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में कहीं कहीं बिजली भी गिर सकती है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।
वहीं, पूर्वी भारत के ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी कयिा गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट है। झारखंड, बिहार में भारी बरसात होगी। ओडिशा में भी कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अंडमान और निकोबार द्वीप में कल बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने का अनुमान है। गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार में भी 50 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं।
असम, मेघालय में भारी बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि नौ अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। असम, मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात में भारी बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, कल सौराष्ट्र, कच्छ के इलाकों में भी बरसात हो सकती है।
जानें दक्षिण भारत के मौसम का हाल
मॉनसून के पूरी तरह से एक्टिव होने की वजह से दक्षिण भारत में भी बरसात की चेतावनी जारी की गई है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में बारिश होगी। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर बरसात का अलर्ट है। तटीय कर्नाटक, दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक में तेज हवाएं के चलने की संभावना है। इसके अलावा, केरल, माहे, लक्षद्वीप में भी तेज हवाएं चल सकती हैं।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


