Kal Ka Mausam 9 April: अभी नहीं थमेगी बारिश, उत्तर भारत में तेज गरज के साथ बरसेंगे बदरा; जानिए पूरा हाल

Apr 08, 2026 08:05 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share

वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने उत्तर भारत को भिगोकर रखा है। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए 9 अप्रैल के अलर्ट में मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई गई है।

Kal Ka Mausam 9 April: अभी नहीं थमेगी बारिश, उत्तर भारत में तेज गरज के साथ बरसेंगे बदरा; जानिए पूरा हाल

kal ka mausam kaisa rahega 9 april: पूरा उत्तर भारत इस समय बेमौसम बरसात की वजह से परेशान है। आसमान से गिरती बूंदे और गिरते ओले मध्य-भारत के किसानों की खड़ी फसलों पर कहर बनकर टूट रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल यानी 9 अप्रैल के लिए भी यूपी-बिहार, उत्तराखंड और मध्यभारत के कई इलाकों के लिए बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की तरफ से बताया गया कि कई इलाकों में तेज गरज के साथ बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा दिन के तापमान के भी सामान्य से कम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 9 अप्रैल को मौसम पिछले दिन की तुलना में थोड़ा साफ होगा। हालांकि, बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 9 से 11 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश होती रहेगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश होती रहेगी। कई जगहों पर गरज और चमक के साथ बादल छाए रहेंगे। ओलावृष्टि की समस्या से जूझ रहे इन क्षेत्रों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक 9 अप्रैल को ओले गिरने की आशंका कम है।

बिहार और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से जारी मौसम बिहार और बंगाल और अभी कुछ समय और भिगाएगा। 9 अप्रैल को गंगा के मैदान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में तेज गरज और बिजली की कड़क के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके भी महसूस होंगे।

मध्य भारत में कुछ घंटे और बारिश की संभावना

पिछले कुछ दिनों से ओला वृष्टि झेल रहे मध्य भारत के किसानों को कल यानी 9 अप्रैल को भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आईएमडी के मुताबिक, 8 और 9 अप्रैल के दौरान छत्तीशगढ़, मध्यप्रदेश में छिपपुट से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा कई जगहों पर तेज गरज और चमक के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। इन दोनों राज्यों में कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है।

कुल मिलाकर, अगले 24 घंटों में पूरे भारत के मौसम में कोई खास ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है ससवाय उत्तर प्रदेश के र्हां तापमान 2-4°C तक गगरेगा। कल के बाद 14 अप्रैल तक तापमान के बढ़ने की संभावना है। यह वृद्धि करीब 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।