आज का मौसम, 25 अगस्त: मंगलवार को भी यूपी और दिल्ली में होगी भारी बारिश, IMD अलर्ट जारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मॉनसून सक्रिय रहने और कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान चल सकता है।

kaisa rahega up bihar delhi NCR gurugram weather today forecast imd alert August 25
मंगलवार को भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

25 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का दौर जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों तथा छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। झारखंड और बिहार में भी कई जगह बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश के साथ तेज हवाएं व बिजली चमकने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मॉनसून सक्रिय रहने और कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान चल सकता है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। अगले दिनों में भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। लगातार वर्षा के कारण निचले इलाकों और शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। सोमवार को गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली में खूब हुई बारिश, आगे क्या

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी में कुछ घंटों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया। इसके चलते कई इलाकों में जलजमाव और यातायात प्रभावित हो सकता है। विभाग के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी स्थानीय स्तर पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। सोमवार को जनकपुरी में सर्वाधिक 67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा छतरपुर, पीतमपुरा और सफदरजंग में भी बारिश हुई। भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है।

राजस्थान को लेकर IMD ने क्या कहा

राजस्थान में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 26 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। उदयपुर और अजमेर संभाग में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले एक सप्ताह मॉनसून कमजोर रहने की संभावना है। सीमावर्ती क्षेत्रों में इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ के लिए मौसम विभाग की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहने और अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। अगले दो दिनों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार हैं। स्थानीय मौसम परिस्थितियों के कारण बारिश की तीव्रता अलग-अलग रह सकती है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव की स्थिति बन सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड, हिमाचल के मौसम का हाल जानिए

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में बारिश का दायरा बढ़ने का अनुमान है। महाराष्ट्र में कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश होगी। मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जबकि मराठवाड़ा में भी बारिश और गरज-चमक हो सकती है। दक्षिण भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान है। तटीय कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। केरल में भी 25 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़आज का मौसम: मंगलवार को भी यूपी और दिल्ली में होगी भारी बारिश, IMD अलर्ट जारी