आज का मौसम 14 अगस्तः बंगाल की खाड़ी पर बना ऐसा सिस्टम, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मौसम विभाग ने 14 अगस्त को कम से कम 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। दिल्ली में भी झमाझम बारिश हो सकती है।

आज का मौसम 14 अगस्तः बंगाल की खाड़ी पर बना ऐसा सिस्टम, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Ghaziabad, Aug 13 (ANI): A young boy and a girl in school uniform cover themselves with an umbrella on their way back from school amid heavy rain, in Ghaziabad on Thursday. (ANI Photo/Sumit)

देश के बड़े हिस्से में मॉनसून ऐक्टिवेट है और भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 14 अगस्त को भी उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वोत्तर के राज्यों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मछुआरों को गहरे समंदर में ना जाने की सलाह दी गई है। राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में तेज हवाओं से साथ बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इस वजह से पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों लोगों का उमस से बुरा हाल है। उत्तर प्रदेश में तापमान 33 डिग्री के आसपास होने के बाद भी 44 डिग्री के बराबर महसूस हो रहा है। ऐसे में बारिश की वजह से लोगों को उमस से राहत मिल सकती है।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून गतिविधि में तेजी आने की संभावना है। प्रदेश में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, गोरखपुर, गोंडा, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, झांसी, अलीगढ़, बहराइच, मुजफ्फरनगर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ और सोनभद्र में बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास रह सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 14 अगस्त को दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजधानी में दिनभर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रह सकते है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त को भी बारिश का अनुमान लगाया है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी देखकर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों का मौसम

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू, अनंतनाग, कुलगाम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में जोरदार बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला, चंबा, कुल्लू और मनाली में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की भी चेतावनी दी है।

पंजाब और हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही हरियाणा के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जैसलमेर और जोधपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के चलने का अनुमान है।

महाराष्ट्र में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के विदर्भ में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसके अलावा मुंबई, ठाण, पुणे और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, धार, झबुआ, खंडवा, खरगोन, ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़बंगाल की खाड़ी पर बना ऐसा सिस्टम, UP समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट