Rain Alert: तेज बारिश, 60 किमी की रफ्तार से आंधी; UP समेत इन राज्यों के लिए चेतावनी जारी; बिजली भी कड़केगी
Rain Alert, Weather Update 8 April: आठ अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से तेज बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज आंधी 60 किमी प्रति घंटे तक चलने वाली है।

IMD Rain Alert, Weather Update 8 April: उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश, आंधी तूफान का दौर चल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार को बताया है कि सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत और मध्य प्रदेश में ओले गिरने वाले हैं और भारी बारिश भी होगी। यूपी-बिहार, उत्तराखंड में तेज बारिश, आंधी तूफान और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, कई इलाकों में बिजली भी कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन से चार दिनों में उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी और तापमान ऊपर जाएगा।
यूपी, उत्तराखंड में तेज बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो आठ अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट हकी से मध्यम बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। 9-11 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर, 9 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट से मध्यम हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
आठ अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट से तेज बारिश के साथ छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं 60 किमी प्रति घंटे तक चलने वाली है। आठ अप्रैल को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी छिटपुट ओले की चेतावनी जारी की गई है। आठ अप्रैल को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में नौ और 12 अप्रैल, असम और मेघालय में 9 और 10 अप्रैल और त्रिपुरा में आठ और नौ अप्रैल को छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है। मेघालय में 8 और 9 अप्रैल को छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।
झारखंड से ओडिशा तक बारिश का अलर्ट
पूर्वी भारत में 9 से 12 अप्रैल के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में, 9 अप्रैल को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड, 9 व 10 अप्रैल को ओडिशा में छिटपुट से मध्यम बरिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। आठ अप्रैल को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में गरज के साथ आंधी 70 किलोमीटर प्रति घंटा, झोंके 80 किमी प्रति घंटा तक हवाएं चलने की संभावना है। आठ अप्रैल को बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में गरज के साथ आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा, झोंके 70 किमी प्रति घंटा) हवा चलेगी। आठ अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। आठ अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


