IMD Rain Alert: उत्तर भारत को गर्मी से मिलेगी राहत, UP समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
IMD Rain Alert, Weather Update 7 June: उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी के बीच राहतभरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

IMD Rain Alert, Weather Update 7 June: उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर से गर्मी का दौर शुरू हो गया है। बीच में बारिश होने की वजह से राहत मिली थी, लेकिन फिर यूपी समेत ज्यादातर राज्यों में बारिश का दौर थम गया। अब एक बार फिर से यूपी और कई राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। आज पश्चिमी यूपी के इलाके में आज और फिर 11-13 जून के बीच बारिश होगी। इसके अलावा ,दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं, मॉनसून पर मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि अब यह पूरे बंगाल की खाड़ी, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है। इससे पहले, बीते दिन इसकी एंट्री महाराष्ट्र-गोवा में हो गई थी। IMD के अनुसार, अगले सात दिनों तक केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक बहुत भारी बारिश होगी।
उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में 7-13 जून के दौरान बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात जून और 11-13 जून, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10-13 जून, पश्चिमी राजस्थान में सात जून, पूर्वी राजस्थान में 7-10 जून के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में सात जून, 11-13 जून, उत्तराखंड में 11-13 जून और हिमाचल प्रदेश में 11-12 जून को तेज आंधी, आंधी तूफान का अलर्ट है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात जून को 70 की स्पीड से तूफानी झोंके आएंगे। मध्य भारत की बात करें तो छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7-13 जून के बीच बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7-11 जून, छत्तीसगढ़ में 8-11 जून को आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वी भारत के मौसम का हाल
पूर्वी भारत की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 7-13 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल में सात जून, 10, 11 जून, झारखंड में 12-13 जून को बारिश होगी। गंगीय पश्चिम बंगाल में 8, 9 जून, 12, 13 जून, झारखंड में 7-11 जून, बिहार, ओडिशा में 7-13 जून के दौरान बरसात होगी। पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड में 7-13 जून के दौरान बारिश देखने को मिलेगी।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


