IMD Rain Alert: सावधान! इन 7 राज्यों में अगले पांच दिनों तक होगी बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rain Alert, Weather Update 28 June: पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, देशभर के विभिन्न राज्यों में भी बारिश का दौर रहने वाला है।

IMD Rain Alert Weather Update 28 June Very Heavy Rainfall in These 7 States Next 5 Days UP Delhi Weather Prediction

IMD Rain Alert, Weather Update 28 June: मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर भारत, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश होने वाली है। सात राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर और असम में अगले पांच दिनों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 28-29 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 28 जून को असम, मेघालय में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके चलते यहां रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में हीटववे से लेकर भीषण हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान में भी बारिश

उत्तर भारत के मौसम की बात करें तो 28-29 जून के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, 28 जून से एक जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश, 28 जून को उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश होगी। 28-29 जून को और एक से दो जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 28 जून से एक जुलाई और तीन से चार जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 28-30 जून और चार जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 28 जून से चार जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होगी। 30 जून से चार जुलाई के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में, दो से चार जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश में, 29 जून से चार जुलाई के दौरान उत्तराखंड में काफी बड़े इलाके या व्यापक रूप से बरसात का अलर्ट है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में तीन और चार जुलाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो जुलाई, पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक से तीन जुलाई के दौरान काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने वाली है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 28 जून से चार जुलाई के दौरान कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 30 जून से चार जुलाई, उत्तराखंड में 28 जून से एक जुलाई के दौरान तेज हवाएं चलेंगी। पंजाब में 28 जून और एक से चार जुलाई के दौरान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान में एक से चार जुलाई के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 जून और 30 जून से चार जुलाई के दौरान, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी यूपी में 28 जून से चार जुलाई के दौरान कहीं-कहीं आंधी तूफान चलने वाला है।

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम

मध्य भारत की बात करें तो 28 से 30 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होगी। एक से चार जुलाई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 28 जून से चार जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ और विदर्भ में काफी ज्यादा या बड़े इलाके में बारिश होने वाली है। 28 जून से दो जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। 28 जून से दो जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बरसात होगी। 28 जून से एक जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में, 28 जून से दो जुलाई के दौरान असम, मेघालय में कहीं-कहीं आंधी और बिजली गिरने वाली है। 28 जून और 30 जून से दो जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 28 जून और एक से तीन जुलाई के दौरान असम, मेघालय में, 28 जून से एक जुलाई के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बरसात होगी। 28 जून को अरुणाचल प्रदेश और असम, मेघालय में कई जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी भारत की बात करें तो 28 जून से चार जुलाई के दौरान कोंकण, गोवा, 28 जून और तीन से चार जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, 28 जून को मराठवाड़ा, चार जुलाई को गुजरात क्षेत्र के काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है। 29 जून से दो जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, 29 जून से चार जुलाई के दौरान मराठवाड़ा, 28 जून से तीन जुलाई के दौरान गुजरात, 28 जून से चार जुलाई के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश होगी।

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी पूरे हफ्ते होगी बारिश

इसके अलावा, दक्षिण भारत में भी अगले पूरे हफ्ते तक बारिश का अलर्ट है। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 28-30 जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 28-29 जून और चार जुलाई को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, 29 जून से तीन जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने वाली है। 28 जून से चार जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तेलंगाना में, 1-4 जुलाई के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 30 जून से तीन जुलाई के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, 28 जून और चार जुलाई को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने वाली है। 28-30 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में, 28 जून से दो जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, लक्षद्वीप, 28-29 जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 28 जून और एक से दो जुलाई के दौरान रायलसीमा में कहीं-कहीं आंधी तूफान का अलर्ट है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमौसम न्यूज़इन 7 राज्यों में अगले पांच दिनों तक होगी बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी