Rain Alert: सावधान! आ रहा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Jan 24, 2026 04:09 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IMD Rain Alert, Weather Update: जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक बारिश/बर्फबारी, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की संभावना है।

Rain Alert: सावधान! आ रहा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

IMD Rain Alert, Weather Update 24 January: एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 26-28 जनवरी के दौरान पहाड़ी राज्यों में बारिश व बार्फबारी की संभावना है। इसके अलावा, 27 से 28 जनवरी के दौरान उत्तर भारत और मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश, बिजली कड़कने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान एक से चार डिग्री सेल्सियस रहा, हरियाणा, उत्तर पश्चिम राजस्थान में कुछ जगहों पर, दिल्ली में कई जगहों पर 5-9 डिग्री, दक्षिण राजस्थान में कुछ जगहों पर, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, मेघालय में कुछ जगहों पर, बाकी जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

27 और 28 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर तक बारिश/बर्फबारी, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की संभावना है।

इसके अलावा, 27 जनवरी को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में और 27 व 28 जनवरी को उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 व 25 तारीख को तथा केरल, माहे में 26 तारीख को बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की संभवना है। साथ ही, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 24 और 25 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;